
भोपालः मध्यप्रदेश के सियासी अखाड़े में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उतरने वाले हैं। पीएम मोदी 16 नवंबर को मध्यप्रदेश से चुनावी शंखनाद करने आ रहे हैं। पीएम प्रदेश भर में 5 दिन में 10 रैलियां करेंगे। कहा जा रहा है कि इन रैलियों के जरिए 200 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने की कोशिश है। खास बात ये है कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद मध्यप्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी 14 नवंबर के बाद तेजी से मध्यप्रदेश में सक्रिय होंगे। वे 7 दिन में 28 लोकसभा तक जाएंगे। पीएम की सभाएं 16, 18, 20, 23 और 25 नवंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में होंगी।