नागौर

Nagaur Accident : मेड़ता में स्कूली बच्चों से भरा टैम्पो अनियंत्रित होकर पलटा, कई बच्चे घायल

Nagaur Accident : नागौर के मेड़ता सिटी के पांचडोलिया गांव में सुबह एक स्कूली टैम्पो अनियंत्रित होकर पलटा गया। राहत की बात यह थी कोई बड़ी घटना नहीं घटित हुई। कुछ स्कूली बच्चों को मामूली चोटें आईं हैं।
2 min read
Rajasthan Nagaur Merta Accident tempo full of school children overturned injuring several children
अस्पताल में इलाज कराते स्कूली बच्चे, सड़क पर पलटी स्कूली टैम्पो। फोटो पत्रिका

Nagaur Accident : नागौर जिले के मेड़ता सिटी के पांचडोलिया गांव में सुबह करीब 8 बजे एक स्कूली टैम्पो अनियंत्रित होकर पलटा गया। राहत की बात यह थी कोई बड़ी घटना नहीं घटित हुई। कुछ स्कूली बच्चों को मामूली चोटें लगीं हैं। सभी चोटिल बच्चों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए मेड़ता के उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां पर डॉ. ललित चौधरी, डॉ. आर. सी चौधरी, डॉ. चंद्रशेखर सहित चिकित्सकों की टीम ने घायल स्कूली बच्चों का इलाज किया।

बताया जा रहा है कि टायर निकल जाने के वजह से स्कूली टैम्पो अनियंत्रित होकर पलटा गया था। वैसे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि टैम्पो पलटने के बाद बच्चे घबरा गए और रोने-चिल्लाने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चों को टैम्पो से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी।

बच्चों को सामान्य देख अभिभावकों ने राहत की सांस ली

साथ ही उपस्थित लोगों ने घटना की जानकारी 108 एम्बुलेंस व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। एम्बुलेंस चालक हरेंद्र तेतरवाल ने तत्काल घायलों को मेड़ता के उप जिला अस्पताल पहुंचाया। अधिकतर स्कूली बच्चों को मामूली चोटें आई थी। उपचार के बाद सभी को परिजनों को सौंप दिया गया। दुर्घटना की सूचना पर अभिभावकों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पर बच्चों को सामान्य देख अभिभावकों ने राहत की सांस ली।

फौरन मेड़ता उप जिला अस्पताल में कराया भर्ती - एम्बुलेंस चालक

108 एम्बुलेंस चालक हरेंद्र ने बताया कि सुबह 8 बजे सूचना मिली कि स्कूली बच्चों को ले जा रहा एक टेम्पो पांचडोलिया-नेतड़िया रोड पर भेरुजी मंदिर के पास पलट गया है। इस पर एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और बच्चों को फौरन मेड़ता उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

गुरुकुल शिक्षण संस्थान नेतड़िया के छात्र व छात्राएं थीं

बताया जा रहा है कि स्कूली टैम्पो में गुरुकुल शिक्षण संस्थान नेतड़िया के छात्र व छात्राएं थीं। घायल छात्र व छात्राएं के नाम हिमांशी पुत्री चैनाराम, खुशी पुत्री सराज, प्रदीप पुत्र चैनाराम, गुड़िया पुत्री सुवाराम, तनवीर पुत्र सोहनलाल, अंजली पुत्री गिरधारी, भावेश पुत्र प्रेमराज, संदीप पुत्र गिरधारी सहित 10 शामिल थे। सभी कक्षा 1 से आठवीं तक की छात्र व छात्राएं हैं।

Updated on:
12 May 2026 01:56 pm
Published on:
12 May 2026 12:26 pm