नागौर

राजस्थान पत्रिका मेगा ट्रेड फेयर मेले में उमड़ आया शहर

खरीदारी के साथ मनाई ईद

2 min read
Jun 16, 2018
मकराना. खिलौनो की दुकान से खिलौने लेती महिलाएं।

मकराना. मंगलाना रोड पर हसीना पार्क में राजस्थान पत्रिका के मीडिया पार्टनरशिप में चल रहे पत्रिका मेगा टे्रड फेयर में शनिवार को नागरिकों की भारी भीड़ के चलते ऐसा लग रहा था कि मनोरंजन के लिए पूरा शहर मेले में चला आया। रमजान समाप्त होने पर इमनोरंजन एवं शॅपिंग को लेकर आज प्रात: 11 बजे से ही मेला स्थल पर लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया , जो देर रात तक चलता रहा। मेले में खाने पीने सहित झूलों का लुफ्त उठाते हुए मनोरंजन के साथ जमकर शॉपिंग का सिलसिला चला। मेला स्थल पर दुकानदारों की जमकर हुई बिक्री हुई। मेले में उमड़ी भारी भीड़ तथा उनके द्वारा जमकर की जाने वाली खरीदारी के कारण कई दुकानदारों को तो आज खाना खाने तक का समय नहीं मिल पाया वहीं खाने-पीने की स्टॉल पर मेलार्थियों को बैठने के लिए जगह तक नहीं मिल पा रही थी। इसी तरह उमड़ी भीड़ के कारण झूले वालों को भी आज विश्राम के लिए बिल्कुल समय नहीं मिल पाया। मेला परिसर सहित दूर-दूर तक आने-जाने वालों की भीड़ के चलते ऐसा लगा रहा था मानो आज शहरवासी शहर खाली कर मेले में चले आएं हो। मेला व्यवस्थापक रईस भाई के अनुसार शाम को होने वाली आरती में भी लोगों का उत्सह देखते ही बन रहा था।
मेले में खानेपीने के प्रमुख स्टाल
मेला स्थल पर खाने पीने के लिए करीब 60 स्टॉल लगे हुए है। इन स्टॉल पर मेलार्थियों को विभिन्न स्वाद में आइसक्रीम, सुपर सोफ्टी, विभिन्न तरह के ज्यूस एवं शर्बत, चना जोर-गरम, भेलपुरी, पापकॉन, गुडिय़ा के बाल, छोले-भटूरे एवं टिकिया, पाव-भाजी, बर्गर, मसाला डोसा, रवा डोसा, चाउमीन तथा पीजा आदि के अलावा खान का पान सेन्टर मुख्य है। मेला स्थल पर बच्चों से लेकर बूढों तक उनकी सहूलियत के हिसाब से झूले लगे हुए हैं। बच्चों के लिए जहां पानी में चलने वाले वाहन, मिक्की हाउस तथा हाथ से चलने वाले झूले लगे है। इसी तरह हवाई झूला, आकाशीय झूला तथा ड्रेगन आदि में बड़े लोग झूलते हुए जममकर मनोरंजन कर रहे हैं।
मेले में शॉपिंग के लिए करीब 150 से अधिक दुकानें लगी हुई है। जिन पर हर तरह का सामान उपलब्ध है। इनमें रेडिमेड कपड़े, घरों में दैनिक काम में आने वाला सामान एवं आयटम, सजावटी सामान, क्रॉकरी में आकर्षक डिजायनों में विभिन्न आइटम, गलीचे, चूडिय़ा, हर तरह का सौंदर्य प्रसाधान, पर्स, चश्मे, बैल्ट, जूते, चप्पल, बच्चों के खिलौने, पुस्तकें, नमकीन, पापड़, चूर्ण, खट्टी मीठी गोलियां, मुरब्बे तथा तरह तरह की सुपारियां आदि प्रमुख है।

ये भी पढ़ें

आसमानी शर्ट व नेवी ब्लू पेंट में नजर आएंगे शिक्षक..
Published on:
16 Jun 2018 06:42 pm
Also Read
View All