
नावां शहर. शहर के पीपली बाजार में गणेश मंदिर जाने वाले मार्ग पर नगरपालिका प्रशासन की ओर से गहरे गड्ढे करवा दिए गए है। जिससे यहां आए दिन ट्रेक्टर व वाहन चालक गिरते रहते है। दस दिन से अधिक समय होने के बाद भी पालिका की ओर से सडक़ निर्माण शुरू नहीं करवाया गया है जिससे आमजन काफी परेशान है। पीपली बाजार से गणेश मंदिर जाने वाले मार्ग पर पन्द्रह फुट की क्षतिग्रस्त सडक़ को पालिका की ओर से आज से दस दिन पूर्व जेसीबी की सहायता से पूर्णतया तोड़ दिया गया। मार्ग पर गहरे गडढ़े कर दिए गए है। सडक़ को तोडऩे के दस दिनों बाद तक पालिका की ओर से सडक़ निर्माण शुरू नहीं करवाया गया है। जिसके चलते इन गड्ढों में आए दिन ट्रेक्टर, मोटरसाइकिल व कार गिरती रहती है। लोग आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, लेकिन पालिका प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का ध्यान शहर की इस विकट समस्या पर नहीं है। जिससे आमजन में काफी रोष है। नावां शहर की पचास प्रतिशत आबाद जोगियों के आसन सहित वार्ड संख्या सत्रह से बीस में निवास करती है। इन वार्डो में जाने का मुख्य मार्ग यहीं है जिसे पालिका की ओर से बदतर कर दिया गया है। दुपहिया वाहन चालक आए दिन चोटिल होने से लोगों को समझ नहीं आ रहा है इसका क्या उपाय किया जाए। शहर के ऐसी बहुत सी सडक़े है जिन्हें ठेकेदार व पालिका की ओर से तोड़ दिया जाता है तथा निर्माण कार्य कई दिनों तक शुरु नहीं किया जाता है जिससे आमजन को साहूलियत मिलने के बजाय अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ठेकेदारों की ओर से ऐसी मनमर्जी करने के बाद भी पालिका प्रशासन की ओर से ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
शिक्षक संघ बैठक कल
लाडनूं. राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की बैठक रविवार सुबह 11 बजे कस्बे के कनक श्याम विद्या मंदिर में होगी। इस मौके पर 11 मई को डीडवाना में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन व 13 मई को होने वाले प्रथम जिला स्तरीय महिला अध्यापक शैक्षिक अधिवेशन को प्रभावी बनाने के लिए चर्चा की जाएगी। जिला महिला उपाध्यक्ष मंजू चौहान ने बताया बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह जोधा करेंगे।