नागौर

कनेक्शन पूरे होने से पहले ही सीवरेज लाइन जाम

लाइनों में अटका कचरा
2 min read
• •
Updated: 12 Jun 2018, 10:22 AM IST
nagaur hindi news
नागौर. कचरे को मशीन लगाकर साफ करते हुए कर्मचारी।

नागौर. शहर का विकास करने तथा शहरवासियों की सुविधा के लिए डाली गई सीवरेज लाइन अभी पूरी तरह से चालू भी नहीं हुई है। उससे पहले ही वह कचरे के कारण अवरुद्ध हो गई है। सीवरेज लाइन से कचरा निकालने के लिए रुडिप की ओर से मशीन लगाकर लाइनों को साफ किया जा रहा है। पिछले दो दिन से शहर के दिल्ली दरवाजा मार्ग पर यह नजारा आम हो गया है। यहां पर लाइनों में कचरा अटकने के कारण चैम्बर ओवर फ्लो होने से गंदा पानी बाहर निकाल रहा था। वैसे तो शहरभर में रूडिप की ओर से सीवरेज कार्य करवाया जा रहा है, लेकिन पिछले काफी दिनों से दिल्ली दरवाजा, व्यापारियों का मोहल्ला, बी रोड, दड़ा मोहल्ला, बिसायतियों का मोहल्ला सहित शहरभर में सीवरेज के चैम्बर ओवर फ्लो होगए हैं। खास बात यह है कि अभी पूरी तरह से यहां पर कनेक्शन तक नहीं किए है। इससे पहले ही यह जाम होने लगे।

और पढ़े....

कार्य स्वीकृत नहीं किए तो मिलेगी चार्जशीट, समीक्षा बैठक में कलक्टर ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
नागौर. कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार शाम को आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलक्टर कुमारपाल गौतम जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने विभागों के विकास कार्य एवं सरकारी योजनाओं की सफल क्रियान्विति करने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। कलक्टर गौतम ने कहा कि मनरेगा के तहत जिन ग्राम पंचायतों में कार्य स्वीकृत करने की आवश्यकता है, उन सभी ग्राम पंचायतों में कार्य स्वीकृत कर जरूरतमंद श्रमिकों को रोजगार से जोड़ें। इस कार्य में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी गांव में कार्य स्वीकृत करने की आवश्यकता है और वहां कार्य स्वीकृत नहीं हुआ है, तो संबंधित अधिकारी को चार्जशीट दी जाएगी। इसी प्रकार मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्यों को समय पर कराने, जिले में चिकित्सा व्यवस्था एवं पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने, जिले में सड़कों का काम कराने सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता की समस्याओं का समय पर निस्तारण करें।

Published on: