
नागौर. फागली निवासी समन्दर खां ने सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर बताया कि उनके अपाहित होने का फायदा उठाकर उनकी खातेदारी जमीन का नामांतरण गांव के अन्य व्यक्तियों के नाम कर दिया गया। समन्दर खां ने बताया कि वह एक पैर से विकलांग है तथा अविवाहित भी है, जिसके पूर्वजों की 16.13 बीघा जमीन गांव में स्थित है, जिस पर गांव के कुछ लोगो ने उन्हे मृत बताकर जमीन अपने नाम करवा ली। उन्होने बताया कि जीवित होते हुए भी उनकी जमीन का तत्कालीन पटवारी, ग्रामसेवक तथा सरपंच द्वारा म्यूटेशन अन्य व्यक्तियों के नाम करने पर उन्होने एसडीओ को वर्ष 2011 में अपील की, इसके बावजूद भी समस्या का समाधान नही किया गया, जिससे उन्हे बार बार अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
बैंक कर्मचारियों की अभ्रदता की शिकायत
नागौर. ढींगसरा गांव के महावीर ब्राह्मण ने सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर बैंक मेनेजर व केशियर के खिलाफ कार्रवाई करवाने की मांग की। उन्होने ज्ञापन में बताया कि उनके भाई नन्दलाल का खाता एसबीआई बैंक की भेड़ शाखा में खोला गया है, जिसमें वह 16 अक्टूबर को रुपए जमा करवाने के लिए गया, लेकिन केशियर ने नए नियमों का हवाला देकर राशि जमा करने से मना कर दिया तथा उनके साथ मारपीट पर उतारु हो गया। इसकी शिकायत बैंक के टोल फ्री नम्बर पर करने पर उन्हें शिकायत नम्बर देकर वापिस बैंक जाकर रुपए जमा करवाना कहा गया, जिस पर वह 18 अक्टूबर को पुन: बैंक जाकर जमा पर्ची केशियर को देने पर वह गुस्सा हो गया तथा उनक साथ बदतमीजी करने लगा, इसकी शिकायत बैंक मेनेजर को करने पर उन्होने मोबाईल छीन कर सारे डाटा डिलीट कर दिए, जिससे उन्हे मानसिक रुप से परेशान होना पड़ा। इस प्रकार उन्होने बताया कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बैंक मेनेजर व केशियर के खिलाफ कार्रवाई करवाकर राहत प्रदान करनें की मांग की।