6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आचार संहिता की पालना करते हुए कार्य करने के दिए निर्देश

राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों की बैठक
less than 1 minute read
Google source verification
Nawa News

Nawa News

नावां शहर. आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सोमवार को उपखण्ड कार्यालय में राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों की बैठक ली गई। जिसमें उपखण्ड अधिकारी की ओर से सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को शांति के साथ आदर्श आचार संहिता के तहत कार्य करने के निर्देश दिए गए। उपखण्ड अधिकारी रामसुख गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें चुनाव आचार संहिता का ध्यान रखकर कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष माधवप्रसाद धूत ने प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की बात कही। बैठक में पालिका उपाध्यक्ष श्रवणलाल कुमावत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष बाबुलाल बजाज, भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष हुक्माराम बेनीवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोहनलाल कुमावत मौजूद रहे। बैठक के समापन पर एसडीएम गुर्जर ने पदाधिकारियों से आपस में किसी भी राजनैतिक दल व अभ्यर्थी के जुलूस में बाधा उत्पन्न करने, दूसरे दल की सभा व जुलूस के मार्ग से अपने जुलूस ना लेकर जाने, आपस में किसी के पोस्टर व बैनर नहीं हटाने, अनुमति लेकर ही लाउड स्पीकर का प्रयोग करने, मतदान केन्द्रों के नजदीक लगाए गए कैम्पों पर अनावश्यक भीड़भाड़ नहीं करने की अपील की।