6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भजन संध्या के साथ हुआ हवन

झुंझारजी के ओरण में दो दिवसीय आयोजन
less than 1 minute read
Google source verification
Makrana News

Makrana News

मकराना . निकटवर्ती ग्राम मिण्डकिया में झुंझारजी के ओरण में दो दिवसीय आयोजन के तहत भजन संध्या, हवन तथा महाप्रसादी के कार्यक्रम सम्पन हुए। जिसमें सैकड़ों की संख्या में पुरुषों एवं महिलाओं ने शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित किया। आयोजन समिति प्रवक्ता जगदीश सिंह मिण्डकिया के अनुसार दो दिवसीय आयोजन के तहत प्रथम दिन रविवार रात्रि का आज की शाम झुंझारजी के नाम से भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या का शुभारम्भ सत्यनारायण जांगिड़ ने गणेश वंदना सबसे पहले गजानंद ने ध्याऊ, पार्वति नंदन गणेश ने मनाऊ से किया।
इसके बाद जांगिड़ ने विभिन्न भजनों की प्रस्तुतियां देते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम को आगे बढाते हुए शशि कपूर वैष्णव ने गुरु वंदना सहित ओ दुनिया के रखवाले तथा देवों में देव निराले है बजरंगबली सा कोई नहीं के माध्यम से अपनी छाप छोड़ी। भजन संध्या का कार्यक्रम सुबह तक चलता रहा। आयोजन के दूसरे दिन सोमवार को प्रात: दस बजे से दोपहर एक बजे तक हवन कार्यक्रम चला जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने झुंझारजी महाराज सहित विभिन्न देवी देवताओं के नाम से आहुतियां प्रदान की। इस दौरान रामू राम भाकर, लक्ष्मण राम गावङिया, जगदीश सिंह मिण्डकिया, भुवाना राम, मोहन सिंह, जेठू सिंह, चंदन मल जांगिङ, नरपत सिंह आदि उपस्थित थे।