6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव करीब आते ही शराब कारोबार में आई तेजी, पुलिस ने पकड़ी लाखों की अवैध शराब

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

नागौर

image

Abdul Bari

Oct 22, 2018

चुनाव करीब आते ही शराब कारोबार में आई तेजी

चुनाव करीब आते ही शराब कारोबार में आई तेजी, पुलिस ने पकड़ी लाखों की अवैध शराब

गोटन/नागौर

विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के बाद पुलिस प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है, जिसके परिणामस्वरूप जिले में आए दिन अवैध रूप से शराब परिवहन करते एवं बेचते जब्त की जा रही है। सोमवार को गोटन थाना पुलिस ने कस्बे के पदमपुरा मोहल्ले में स्थित एक मकान में रखी 64 पेटी अवैध शराब जब्त की। हालांकि कार्रवाई की भनक लगने के कारण आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया, जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

थानाधिकारी गजराज ने बताया कि सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि पदमपुरा मोहल्ले में एक मकान में अवैध शराब रखी हुई है, जो चुनाव के चलते स्टॉक की गई है। इस पर पुलिस ने संभावित ठिकाने पर दबिश देकर करीब 3 लाख रुपए कीमत की 64 पेटी शराब जब्त की। गौरतलब है कि रविवार को जिले के पांचौड़ी थाना पुलिस ने एक जीप में भरी 75 पेटी शराब जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार किया था। इससे पहले सुरपालिया पुलिस एवं कोतवाली पुलिस ने भी शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया था।