6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैविभा विश्वविद्यालय को मिला दर्शन के क्षेत्र में पुरस्कार

?utm_source=FacebookRP&utm_medium=Social
less than 1 minute read
Google source verification
Ladnun News

लाडनूं. जैन विश्वभारती विश्वविधालय के प्रतिनिधि प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी लखनउ में राष्ट्रीय स्तर का सम्मान प्राप्त करते हुये।

लाडनूं. अखिल भारतीय दर्शन परिषद ने दर्शन एवं दर्शन की विभिन्न शाखाओं के अन्तर्गत प्रसार, विकास एवं शोध सम्बंधी कार्य करने के उपलक्ष में जैन विश्वभारती संस्थान को वर्ष 2018 का डा.प्रकाश दुबे स्मृति राष्ट्रीय दर्शन पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार विश्वविद्यालय को लखनऊ में आयोजित दर्शन परिषद के 63वें अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में प्रदान किया गया। इस समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी के मुख्य आतिथ्य एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह में जैविभा विवि के प्रतिनिधि के रूप में दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने ग्रहण किया। राष्ट्रीय पुरस्कार निर्णायक समिति ने दर्शन विषय के उन्नयन के लिए जैन विश्व भारती संस्थान को 2018 के पुरस्कार के लिए चयन किया है। अखिल भारतीय दर्शन परिषद का दर्शन के क्षेत्र में यह विशेष पुरस्कार इससे पूर्व वाराणसी हिन्दू विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित केन्द्रीय विश्वविद्यालय को दिया जा चुका है।