नागौर

गोगेलाव के गैराज में मिली लग्जरी कार चोरी की निकली, तस्कर गणेश के खिलाफ मामला दर्ज

करीब बारह दिन पहले पुलिस को मिली लग्जरी कार चोरी की निकली। कार के चेसिस व इंजन नम्बर जबरन बिगाड़े गए हैं।

2 min read
Jul 27, 2024

नागौर. करीब बारह दिन पहले पुलिस को मिली लग्जरी कार चोरी की निकली। कार के चेसिस व इंजन नम्बर जबरन बिगाड़े गए हैं। गोगेलाव के एक मोटर रिपेयङ्क्षरग गैराज में यह बिना नम्बरी कार एक तस्कर ने रखवाई थी। तस्कर के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
सूत्र बताते हैं कि असल में यह बिना नम्बरी कार 15 जुलाई को गोगेलाव के जसनाथ मोटर एण्ड कार डेकोर में खड़ी थी। इस कार को किसी गणेश बेनीवाल के यहां छोड़कर जाने की बात कारखाने के मालिक ने बताई। गणेश ने यह कार 12 जुलाई की रात को यहां खड़ी की थी। सदर पुलिस ने इसे संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने गणेश से सम्पर्क कर कार के कागजात मांगे तो वो मिला ही नहीं। ऐसे में पुलिस कार को जब्त कर थाने ले आई। बाद में परिवहन विभाग से इसके चेसिस नम्बर की डिटेल हिस्ट्री मांगी गई। वहां से मिली जानकारी में यह कार चण्डीगढ़ की रितिका सचदेव के नाम होना पाई गई। सदर सीआई अजय कुमार ने रितिका से बात की तो उसने बताया कि उसकी कार तो उसके पास ही है।
वीडियो कॉल के जरिए यह तस्दीक की गई। रितिका ने ना सिर्फ अपनी कार दिखाई, उसकी आरसी व चेसिस नम्बर की फोटो भी भेजी। जब दोनों के चेसिस नम्बर जांचे गए तो समान पाए गए, यह जरूर था कि थाने में खड़ी कार में बार कोड की जगह से चेसिस कटी हुई और इसके नम्बर से छेड़छाड़ की गई है। यह भी साफ हो गया कि जब उक्त नम्बर की कार चण्डीगढ़ में है तो यह चोरी की है। यह भी स्पष्ट हो गया कि तस्कर गणेश बेनीवाल ने यह चोरी की कार कारखाने में खड़ी करवाई थी। गणेश ने ही दूसरी गाड़ी के चेसिस नम्बर खुदवाए हैं, संभवतया तस्करी के दौरान गाड़ी पकड़ी जाने पर वह खुद बच सके, इसलिए । इस लग्जरी कार की सूचना पर पुलिस गैराज पहुंची। पहले तो गैराज मालिक ने गाड़ी के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। बाद में गाड़ी की जांच करने पर चेसिस व इंजन के नम्बर मिटे हुए मिले। अब पुलिस उस तस्कर की तलाश कर रही है।
करीब दस मामले दर्ज
हिस्ट्रीशीटर गणेश बेनीवाल पर तस्करी/फायङ्क्षरग के दस मामले दर्ज हैं। करीब तीन साल पहले तत्कालीन सदर थाना सीआई अंजू चौधरी भी गणेश बेनीवाल को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। गणेश बेनीवाल का पीछा करने के दौरान उसे ठिकाने लगाने के ऑडियो वायरल होने के बाद वो निलम्बित हुई थीं।
पत्रिका ने किया था खुलासा
पत्रिका ने 18 जुलाई के अंक में नशे की तस्करी का नया पैंतरा, चोरी के वाहन से होने लगी तस्करी खबर प्रकाशित कर इसका खुलासा किया था कि तस्कर गणेश बेनीवाल ने चोरी की एक लग्जरी कार गोगेलाव के पास एक मोटर रिपेयङ्क्षरग गैराज में रखवाई है। चोरी के वाहनों में तस्करी का चलन बढ़ रहा है। इस कार के बारे में पूछताछ शुरू होते ही वो फरार हो गया। तमाम जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने अब जाकर तस्कर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। जांच एएसआई शिवराम को सौंपी गई है।
इनका कहना
बिना नम्बरी कार के बारे में जांच की तो पता चला कि असली कार तो चण्डीगढ़ में चल रही है। संभवतया अपराध करने के उद्देश्य से चुराई गई इस कार के चेसिस/इंजन नम्बर बदले गए हैं। तस्कर गणेश की तलाश जारी है।
अजय कुमार, सीआई, सदर थाना, नागौर

Updated on:
28 Jul 2024 11:19 am
Published on:
27 Jul 2024 09:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर