जनसुनवाई
परबतसर. विधायक मानसिंह किनसरिया ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओ से समय पर लोगों को लाभान्वित करवाना एवं योजनाओं की जानकारी अंतिम छोर तक पहुंचाना अधिकारियों का नैतिक दायित्व है। इसमें सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी सजग एवं जागरूक रहकर आमजन को लाभान्वित करवाएं। किनसरिया ने यह बात सोमवार को जनसुनवाई के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षो के कार्यकाल में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। आमजन सजग व जागरूक रहते हुए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ उठाएं, साथ ही पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं से जोडऩे में अधिकारी सहायक बने। उन्होंने कहा कि केन्द्र राज्य सरकार द्वारा वृद्ध विशेष योग्यजन, विधवा, गर्भवती महिलाएं, विद्यार्थियों, कृषकों समेत विभिन्न वर्गों के लिए कई लोक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है इन योजनाओं की जानकारी के अभाव में कई पात्र व्यक्ति उनका लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं । अत: जागरूक होकर सरपंच, पटवारी, ग्राम सेवक, विकास अधिकारी अन्य से लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका समुचित लाभ अवश्य लें। आमजन बिजली, पानी, सडक़, अतिक्रमण समेत अन्य किसी भी समस्या को जनसुनवाई में रखकर उसका निस्तारण करवाएं।
विधायक ने जन सुनवाई मे खाद्य सुरक्षा मे नाम जुड़वाने व अतिक्रमण हटवाने की शिकायत के अधिकारियो को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान मुकेश मेघवाल का खाद्य सुरक्षा मे नाम जुड़वाने, हुलढाणी मे गोचर भूमि का नाप करवाकर सींमाकन करने, घारू राम का पालन हार योजना मे नाम जुड़वाने, ग्राम सिटावट मे आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने, ग्राम रूणिजा मे राशन गेंहू समय पर दिलवाने, ग्राम नेतियास मे श्याम सिह की ढाणी मे स्कूल खोलने, बोहरो का बास में वल्लभ दास का नाम खाद्य सुरक्षा मे जोडऩे, ग्राम बरनेल मे रास्ते का सीमंाकन करवाने, ग्राम बिदियाद मे खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुड़वाने, ग्राम पीपलाद मे श्रवण राम का नाम खाद्य सुरक्षा मे जोडऩे, ग्राम पंचायत रूणिजा मे विकास कार्य करवाने, चांद नारायण शर्मा का नाम खाद्य सुरक्षा मे जोडऩे समेत अन्य लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। जिस पर विधायक ने कई समस्याओं का निस्तारण मौके पर करवाया तथा अन्य शिकायतों को लेकर अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए।
इस दौरान एसड़ीएम राजेंद्र सिंह चांदावत, विकास अधिकारी रेखा गौड़, बीईईओ संग्राम सिंह, विद्युत विभाग के अधिशासी अधिकारी बी. एल. गोदावत, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता सुभाषचंद्र पचौरी , सार्वजनिक निर्माण के अधिशासी अभियन्ता देवेन्द्र श्रीवास्तव, सहायक अभियन्ता आर.सी. भट्ट, सहायक अभियंता शिवचरण बैरवा, ब्लॉक सीएमचओ डी. पी. जोशी, ग्रामीण मण्ड़ल अध्यक्ष मूलचंद शर्मा, शहर अध्यक्ष पंकज पुरोहित, जिला मंत्री ओमप्रकाश सैन, हरलाल गुर्जर, विरेन्द्रसिंह मामड़ोली, पार्षद सादिक हुसैन, ड़ी.के. राठी, बंजरग सैनी, सुमेरसिंह राठौड़ सहित अन्य ग्रामीण जन मौजूद रहे।