नागौर

देर रात होटल में हुई मारपीट, पुलिस पहुंची.. फिर हुआ कुछ ऐसा.. देखें वीडियो

होटल में तोडफ़ोड़, ग्राहकों को पीटा

2 min read
Aug 03, 2018
Police

नागौर. शहर के किले की ढाल स्थित एक होटल में देर रात चार पांच युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। युवकों ने होटल बैठे ग्राहकों के साथ मारपीट की तथा तोडफ़ोड़ कर सामान बाहर फेंक दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौके पर जमा लोगों को रवाना कर शांति व्यवस्था कायम करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने देर रात तक खुली दुकानों व होटलों को भी बंद करवा दिया। होटल मालिक ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर सद्दाम नाम के व्यक्ति खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उसने बताया कि सद्दाम रिवॉल्वर लेकर चार-पांच युवकों के साथ आया और होटल में खाना खा रहे ग्राहकों पर तान दी। इसके बाद होटल में भी जमकर तोडफ़ोड़ की और यहां से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जगह जगह दबिश दी।

मुकदमे वापस ले सरकार

गैंगस्टर आनंदपालसिंह एनकाउंटर के बाद श्रद्धांजलि सभा के दौरान हुए उपद्रव के बाद सीबीआई टीम सभा में मौजूद रहे लोगों से पूछताछ कर रही है। ज्ञात रहे कि इस मामले में सीबीआई टीम ने बुधवार को ग्राम सांवराद तत्कालीन पुलिसकर्मियों व अधिकारियों के साथ आवश्यक तथ्य जुटाए थे। राजपूत समाज के नेता महिपालसिंह मकराना ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार की ओर से आनंदपाल प्रकरण के दौरान ग्राम सांवराद में हुए उपद्रव के हजारों आरोपियों के मुकदमे वापस लेने की घोषणा की जा चुकी है। महिपालसिंह गुरुवार को सीबीआई टीम के सामने पूछताछ के लिए आए थे।

उन्होंने कहा कि एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी, लेकिन सरकार ने हमारे खिलाफ ही सीबीआई जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को प्रदेश भर से बुलाकर पूछताछ की जा रही है। महिपाल सिंह ने सीबीआई की जांच पर विश्वास जताते हुए कहा कि सीबीआई देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी है, हमे पूरा भरोसा है, अगर सीबीआई जांच सही तरीके से करेगी तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। सरकार समाज को सही मायने में रिलीफ देना चाहती है तो समाज के युवाओं पर लगाए गए मुकदमे वापस ले। सरकार ऐसा नही करती है तो समाज का युवा इसका जवाब चुनाव में देगा। इस मौके पर श्री राजपूत करणी सेना डीडवाना के अध्यक्ष प्रतापसिंह बड़ासर सहित अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

एसडीएम की पहल, मेड़ता में इस बार ड्रेस कोड में मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस

Published on:
03 Aug 2018 11:27 am
Also Read
View All