नागौर

वीडियो : प्रताप सागर का सौंदर्य निखारने उमड़े शहरवासी

विभिन्न संगठनों एवं समाज के लोगों ने दो घंटे किया श्रमदान - राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के तहत शहरवासियों ने लिया बूंद-बूंद बचाने का संकल्प
2 min read
• •
Updated: 20 May 2018, 11:57 PM IST
nagaur news
Pratap Sagar's beauty rests in the city

नागौर. जल का महत्व बताने और जल संरक्षण की अलख जगाने के लिए राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे अमृतं जलम् अभियान के तहत रविवार को शहरवासियों ने शहर के ऐतिहासिक प्रताप सागर तालाब में दो घंटे श्रमदान कर पसीना बहाया। श्रमदान में विभिन्न संगठनों एवं समाज के लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों एवं सरकारी कर्मचारियों ने भी श्रमदान कर तालाब परिसर की साफ-सफाई की।
शहर के प्रमुख तालाबों में अपना अलग ऐतिहासिक महत्व रखने वाले प्रताप सागर तालाब का सौंदर्य निखारने के लिए शहरवासी रविवार सुबह छह बजते ही झाडू, कुल्हाड़ी व अन्य औजार लेकर श्रमदान करने पहुंच गए। हमेशा की तरह श्रमदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्री कृष्ण गोपाल सेवा समिति द्वारा संचालित गो चिकित्सालय के अध्यक्ष महेन्द्रसिंह सांखला के नेतृत्व में पर्यावरण का संदेश देने वाली हरी पोशाक पहनकर श्रमदान करने पहुंचे तो शहरवासियों को जोश भी दुगुना हो गया। वहीं श्रमदान की सूचना मिलने पर नगर परिषद के निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में 20 स्वच्छता सैनिकों ने भी तालाब में सफाई कर पसीना बहाया। प्रधान सेन ने दिलाई शपथ

अमृतं जलम् अभियान के तहत रविवार को आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में नागौर पंचायत समिति के प्रधान ओमप्रकाश सेन सहित सरकारी कर्मचारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ मातृ शक्ति ने भी भाग लेकर तालाब का सौंदर्य निखारा। इस अवसर पर सभापति कृपाराम सोलंकी ने भी श्रमदान का अवलोकन किया तथा नगर परिषद का हरसंभव सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया। श्रमदान के बाद प्रधान सेन ने सभी को राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के तहत पानी बचाने तथा बूंद-बूंद संजोने की शपथ दिलाई।

इन्होंने निभाई भागीदारी
श्रमदान कार्यक्रम में शिक्षक संघ शेखावत के ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के राजेश रावल, सोहन भाटी, माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष नीले खड़लोया एवं उनकी टीम, यूथ कांग्रेस के हनुमान बांगड़ा, पतजंलि योग ? समिति के तहसील प्रभारी कमल सोनी, सुनील मिश्रा, प्रकाश पटेल, अर्जुनराम लोमरोड़, चंदाराम सियाग, प्रेमसिंह चारण, भंवरलाल शर्मा, दीपक गहलोत, परमार्थ सेवा संस्थान के पवन कुमार सारस्वत, रेखा बेड़ा, शमां परवीन, विशाखा पटेल, जनेन्द्र बोथरा, प्रदीप डागा सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

Published on: