इससे ग्रामीणों ने अन्य लोगों को गांव में चोरों के घुसने की सूचना दी तो कार सवार लोग वहां से गाड़ी भगा ले गए। इस पर ग्रामीणों ने बीच रोड पर लकड़ी लगाकर रोक लिया। इससे घबराकर कार सवार फूलबड़ौदा गांव में घुस गए तथा फूलबड़ौदा व बीलखेड़ा गांव के बीच एक नदी के समीप कार छोड़कर नदी में होते हुए जंगल में भाग गए। बाद में पीछा कर रहे बीलखेड़ा, कोलूखेड़ा, फूलबड़ौदा आदि गांव के लोगोंं ने आग लगाकर कार जला दी। सूचना पर मौके पर पहुंची कवाई थाना पुलिस ने ग्रामीणों के साथ कार सवारों को तलाश किया, लेकिन उनका पता नहीं लगा।