नागौर

वीडियो : जेएलएन अस्पताल में एक बेड पर सुलाए दो-दो मरीज, जानिए क्यों?

अस्पताल में खल रही है संसाधनों की कमी
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2017, 11:41 AM IST
JLN hospital
Two-two patients sleeping on one bed in JLN hospital

नागौर. मौसमी बीमारियों की मार के चलते इन दिनों जेएलएन राजकीय अस्पताल में मरीजों की संख्या दिनों-दिन बढ़ रही है, जबकि बेड की संख्या कम होने से अस्पताल प्रशासन को एक बेड पर दो-दो मरीजों को रखना पड़ रहा है। कहीं-कहीं तो स्थिति यह है कि एक बेड पर तीन मरीज रखे जा रहे हैं।
गौरतलब है कि इन दिनों मौसमी बीमारियां पांव पसार रही हैं, जिनमें मलेरिया, डेंगू के साथ मौसमी बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। अस्पताल में स्थिति यह है कि रोजाना औसतन एक हजार से अधिक का आउटडोर रह रहा है, जबकि इनडोर 70 से 80 मरीज हो रहा है। ऐसे में 150 बेड का जिला अस्पताल छोटा पड़ रहा है। मौसमी बीमारियों के सीजन में अस्पताल में डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी भी महसूस की जा रही है। अस्पताल में पीएमओ सहित तीन फिजिशियन हैं, जिसके चलते डॉक्टर स्टाफ की भी कमी महसूस की जा रही है।

शौचालय में पसरी गंदगी
अस्पताल परिसर में नियमित एवं सुचारू रूप से सफाई नहीं होने से गंदगी पसरी हुई है। शनिवार को पत्रिका ने अस्पताल परिसर के हालात जाने तो शौचालयों में गंदा पानी भरा हुआ मिला तथा ग्लूकोज की बोतलें बाहर फेंकी हुई मिली।

बासनी में महिला विशेषज्ञ लगवाने की मांग
सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी व भाजपा नेता अनवर चौहान ने केन्द्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापननागौर. जिला मुख्यालय से सटे बासनी कस्बे में महिला विशेषज्ञ के अभाव हो रही परेशानी को देखते हुए भाजपा अल्पसंख्या मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहम्मद अनवर चौहान एवं सीएचसी प्रभारी डॉ. जितेन्द्रसिंह चारण ने केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी को ज्ञापन सौंपे। दोनों ने ज्ञापन में बताया कि अस्पताल में महिला चिकित्सक की कमी के चलते महिला मरीजों को नागौर रेफर करना पड़ता है। चौहान ने बताया कि कई महिला मरीजों को कई बार निजी अस्पतालों में भी चक्कर काटने पड़ते हैं, जिसके चलते उन्हें अनावश्यक धन बर्बाद करना पड़ता है। जिस पर केन्द्रीय मंत्री चौधरी ने जल्द ही महिला चिकित्सक की व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया।

मरीजों की संख्या बढ़ी है
इन दिनों मौसमी बीमारियों का प्रकोप होने से मलेरिया, डेंगू, मौसमी बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। आउटडोर में जहां रोजाना 125 से 150 मरीज आ रहे हैं, वहीं इनडोर मरीजों की संख्या भी 70 से 80 तक पहुंच रही हैं। आउटडोर में जितने मरीज मैं देखता हूं उतने ही डॉ. एसएस कालवी देखते हैं।
- डॉ. सुरेन्द्र भाकल, फिजिशियन, जेएलएन अस्पताल, नागौर

Published on: