नागौर

आग के अंगारों को रखा मुंह में, फिर किया ये हैरतअंगेज काम जिसे देखकर आप भी दबा लेंगे दातों तले अंगुली..

विभिन्न मार्गों से काजियों के चौक, बाजरवाड़ा होते हुए माही दरवाजे पहुंचेगा जुलूस

2 min read
Oct 01, 2017
Wrestlers made spectacular performances at Moharram in nagaur

नागौर. हजरत इमाम हुसैन की याद में शनिवार को ‘कत्ल की रात’ मनाई गई। इस मौके पर ताजिए शाम को छह बजे बाद अपने मुकाम से निकलना शुरू हुए जहां पर ताजियों को सेवरों से सजाया गया। महिलाएं मन्नत के धागे बांधती हुई नजर आई। ताजिए देर रात तक ढोल-ताशों की मातमी धुन पर विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मुकाम पर पहुंचे। वहीं कत्ल की रात पर शहर के मुस्लिम बहुल इलाके में शर्बत, हलीम, चाय, कॉफी, हलवा, खीर आदी बनाकर शहरवासियों को ‘परोसा’ गया। यह नजारा पूरी रात नजर आया। रविवार को मोहर्रम माह के दस तारीख को यौमे आशुरा मनाई जाएगी। साथ ही हजरत हुसैन की याद में ताजियों का जुलूस निकाला जाएगा। शनिवार को रात को ईशां की नमाज के बाद बड़े पीर साहब की दरगाह, नकाश गेट, डोडी की दरगाह में अखाड़ों का आयोजन किया इस दौरान पहलवानों ने आग के अंगारों को मुंह में रखा, अंगारों पर चले व मुंह में कैरोसिन से आग निकाली। साथ ही आग के चकरे में निकलने के साथ ही तलवार बाजी, आग के चक्कर चलाना, ल_बाजी, बनोट व कईं हैरतंगेज करतब किया। इस दौरान सभी जगह पर मेले का मंजर नजर आया। देर रात तक चले कार्यक्रम में ताजियों के कारीगरों व अखाड़ा उस्ताद मोहम्मद रियाज, नदीम पीर साहब, मोहम्मद हुसैन को सम्मानित किया गया। मोहर्रम माह के दस दिनों तक पड़ा जाने वाला जंगनामा विभिन्न मोहल्लों की मस्जिदों में पढ़ा गया।

यहां से गुजरेगा जुलूस

ये भी पढ़ें

इतने प्रयास के बाद भी जब नहीं जला रावण तो करना पड़ा कुछ ऐसा, जिसे देखकर आप भी..

ताजियों का जुलूस आज निकाला जाएगा। दोपहर को ताजिए अपने निर्धारित मुकाम से उठेंगे । आज निकलने वाले ताजियों के जुलूस के चलते शहर की बी रोड, ए रोड, सदर बाजार तिगरी बाजार होते हुए नकाश दरवाजा जाने वाला रास्ता व शाम को काजियों का चौक से रवाना होने वाले ताजियों का जुलूस बाजरवाड़ा, माही दरवाजा होते हुए अपने निर्धारित स्थान पर ठण्डा होने के लिए जाएगा। शहर के दड़ा मोहल्ला का ताजिया व बड़े पीर साहब की दरगाह का ताजिया दोपहर करीब तीन बजे रवाना होगा जो विभिन्न मार्गों से होकर तीरघरों का चौक पहुंचेगा। डोडी की दरगाह का ताजिया बी रोड, व्यापारियों का मोहल्ला, कुरेशियों का मोहल्ला पिजारों की गली होता हुआ काजियों का चौक पहुंचेगा। इसी प्रकार नकाश गेट का ताजिया आजाद चौक, तिगरी बाजार, सदर बाजार होता हुआ काजियों का चौक पहुंचेगा। सरफया दरवाजा का ताजिया भी विभिन्न मार्गों से होता हुआ काजियों के चौक पहुंचेगा। शहर के तीरघरों के चौक, काजियों के चौक में शाम को व बाजरवाड़ा चौक व लोहारपुरा में रात को अखाड़ों का आयोजन किया जाएगा। यहां से इक्टठा होने के पश्चात शाम सात बजे करीब डोडी की दरगाह, बड़े पीर साहब की दरगाह, नकाश दरवाजा, दड़ा मोहल्ला, बाजरवाड़ा, सरफया दरवाजा, पिजारों का मोहल्ले का ताजियों का जुलूस बाजरवाड़ा निर्धारित स्थान पर ठण्डा होने के
लिए जाएंगे।

शहर में नौ ताजिए
शहर में इस बार कूल आठ ताजियों का जुलूस आज दोपहर को निकलना शुरू होगा। लोहारपुरा का ताजिया अपने मुकाम पर रहेगा। शनिवार को अपने मुकाम पर निकले ताजियों में कुल नौ ताजिए शामिल हैं, इनमें डोडी की दरगाह, बड़े पीर साहब की दरगाह, नकाश गेट, न्यारों का मोहल्ला, लोहारपुरा, दड़ा मोहल्ला, बाजरवाड़ा, सरफया दरवाजा, पिजारों का मोहल्ले का ताजिया है। रविवार को मोहर्रम के पर्व पर निकलने वाले ताजियों के जुलूस को देखते हुए शनिवार को उपखण्ड अधिकरी परसाराम टाक, बिजली विभाग के एईन एम आर मीणा ने लाइसेंसधारियों के साथ जुलूस के मार्गों का सर्वे किया और व्यवस्था देखी। टाक ने व्यापारियों को अपनी दुकानो पर लगे पर्दों को हटाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें

नागौर के जेएलएन अस्पताल में शव के साथ किया कुछ ऐसा कि…
Published on:
01 Oct 2017 11:34 am
Also Read
View All