नागदा

‘पीएम आवास योजना’ की आवेदन प्रक्रिया शुरू, लगेंगे ये 8 डॉक्यूमेंट्स

PM Awas Yojana: आवेदन के साथ नामांतरण का पट्टा मांगने और जाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता की बात महज अफवाह है।
less than 1 minute read
Jun 01, 2025
PM Awas Yojana (सोर्स: पत्रिका)
PM Awas Yojana (सोर्स: पत्रिका)

PM Awas Yojana: पीएम आवास 2.0 में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक महीने में नगर पालिका में आवेदन की 200 फाइलें पहुंची हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कि आवेदन के साथ लगाए दस्तावेज को वेरिफाई करके फाइल आगे बढ़ाई जाएगी।

आवेदन के साथ नामांतरण का पट्टा मांगने और जाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता की बात महज अफवाह है। नगर पालिका के अनुसार पट्टे का नामांतरण होता ही नहीं है, वहीं जाति प्रमाण पत्र जरूरी नहीं। ऐसा सरकारी दस्तावेज, जिसमें जाति लिखी हो, वह भी मान्य होगा।

पुरानी योजना में 4303 को लाभ

पुरानी पीएम आवास योजना करीब 31 मार्च 2022 से बंद है। योजना के तहत अलग-अलग चरणों में कुल 4303 को लाभ मिला है।

आवेदन के लिए जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

● जाति-प्रमाण पत्र जरूरी नहीं, ऐसा सरकारी दस्तावेज, जिसमें जाति लिखी हो, वह मान्य है।

● मूल निवासी, आय प्रमाण पत्र

● आवदेक के नाम से मकान की रजिस्ट्री

● आवेदक के नाम पर पट्टा

● समग्र आइडी

● समग्र आइडी में दर्ज सदस्यों के आधार कार्ड

● आधार से लिंक बैंक पासबुक की फोटोकॉपी

● 13 बिंदु पर शपथ पत्र साथ देना होगा।

Updated on:
01 Jun 2025 05:57 pm
Published on:
01 Jun 2025 05:57 pm