नागदा

बीड़ी नहीं दी तो मार दी तलवार, सीने के हुए दो हिस्से, नागदा में शराबी के हमले से युवक की मौत

Sword attack- शराब के नशे में शुरू हुई कहासुनी अचानक खुनी संघर्ष में बदल गई। अधेड़ ने युवक को बीड़ी नहीं लाने पर तलवार से मारकर मौत के घाट उतार दिया।
3 min read
Jun 29, 2026
youth killed for Beedi by Sword attack from drunkard
youth killed in sword attack- बीड़ी नहीं मिली तो अधेड़ ने युवक को मार दी तलवार (फोटो सोर्स- Patrika)

Youth killed for Beedi- मध्य प्रदेश के नागदा क्षेत्र में छोटी सी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। ई-ब्लॉक टापरी क्षेत्र में रविवार करीब शाम 6 बजे शराब पीने के दौरान दो लोगों में कहासुनी हो गई। जिस पर एक अधेड़ ने युवक पर तलवार से जानलेवा हमला (Sword attack) कर दिया। घटना में युवक की मौत हो गई। सूचना पर बिरलाग्राम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जानकारी जुटाई। वहीं आरोपी को भी हिरासत में लिया है। पड़ताल के लिए फोरेंसिक टीम को रतलाम से बुलाया गया। पुलिस ने अधेड़ पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। हालांकि परिजनों का आरोप है कि चार लोगों ने मिलकर हत्या की है।

बीड़ी लाने के बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी, अधेड़ ने तलवार से किया वार

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को ई ब्लॉक टापरी क्षेत्र निवासी जयप्रकाश उर्फ टक्कू (19) पिता राकेश परिहार कैटरिंग का काम करता था। उसके माता-पिता इंदौर में निवासरत हैं। वह यहां अपने दादा-दादी के साथ रहता था। शाम 4 बजे क्षेत्र का 55 वर्षीय मोहनलाल पिता अंबाराम ढोली उसे घर बुलाने आया। जिसके बाद दोनों ने साथ में शराब पी। इस दौरान मोहनलाल ने जयप्रकाश से बीड़ी मांगी, जब जयप्रकाश बीड़ी (Beedi) नही होने और पैसे देकर लाने को कहा तो मोहनलाल गाली देने लगा। जयप्रकाश ने गाली देने से टोका और कुछ दूर जाकर खाट पर लेट गया। तभी मोहनलाल ने उस पर तलवार से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी मोहनलाल ढोली (फोटो सोर्स- Patrika)

वार इतना गहरा, सीना दो हिस्सों में खुल गया

जयप्रकाश पर तलवार से सीने पर हमला किया गया। तलवार का वार इतना गहरा था कि जयप्रकाश का सीना दो हिस्सों में खुल गया। अंदर की हड्डियां और मांस तक नजर आने लगा था। इसी वजह से अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी।

मृतक जयप्रकाश परिहार (फोटो सोर्स- Patrika)

रात 9.30 बजे पहुंची फोरेंसिंक टीम

घटना के बाद बिरलाग्राम पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। आसपास रहवासियों से घटना की जानकारी लेकर जांच की। जिसके बाद रात 9.30 बजे रतलाम से फोरेंसिंक टीम मौके पर पहुंची। बारीकि से मामले की जांच की गई और साक्ष्य एकत्रित किए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

मौके पर लगी भीड़, पुलिस पहुंची (फोटो सोर्स- Patrika)

परिजन बोले राजनीतिक दबाव में एक पर ही दर्ज किया प्रकरण

रात 10 बजे बिरलाग्राम थाने पर परिजन ओर रहवासियों की भीड़ लग गईं। परिजनों का कहना था कि हमने चार लोगों के नाम बताए, जिन्होंने हत्या की, परंतु राजनीति दबाव में पुलिस ने बस एक ही पर प्रकरण दर्ज किया है। सोमवार को शव का पीएम नहीं होने दिया और बाकी लोगों पर प्रकरण दर्ज करने की मांग की। इसके बाद थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद परिजन माने।

Published on:
29 Jun 2026 08:53 pm