नर्मदापुरम

Ladli behana Yojana – राशि बढ़ाने के साथ सीएम ने किया एक और वादा, लाड़ली बहनों के लिए बड़ा ऐलान

Ladli behana Yojana - मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले: बहनें चिंता न करें, जो भी संभव होगा, वह करेंगे

3 min read
ladli behana Yojana (फोटो सोर्स: patrika.com)

Ladli behana Yojana - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा को 1000 करोड़ से अधिक की लागत के विकास कार्यों की सौगात दी। गुरुवार को सिवनी मालवा में हुए कार्यक्रम में उन्होंने नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे-67 का उन्नयन एवं पुनर्निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री और नर्मदापुरम के प्रभारी राकेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। सीएम मोहन यादव ने कहा कि नर्मदापुरम में उद्योग और कृषि के विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए भी बड़ा ऐलान किया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि हम न केवल लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाएंगे बल्कि अन्य प्रकार से भी मदद करेंगे।

सीएम मोहन यादव ने स्टेट हाईवे के उन्नयन के अलावा सिवनी-मालवा को 106 करोड़ 30 लाख लागत के 96 विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 48 करोड़ 61 लाख की लागत के 45 विकास कार्यों का लोकार्पण और 57 करोड़ 69 लाख की लागत के 51 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया।

ये भी पढ़ें

सीएम व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के दिल्ली दौरे से मची खलबली, एमपी में राजनैतिक नियुक्तियां तय

बहनें चिंता न करें, राशि बढ़ाने के साथ जो भी संभव होगा, वह करेंगे: मुख्यमंत्री

सिवनी-मालवा में आयोजित कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने महिलाओं पर खास फोकस रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले से ही स्थानीय निकाय और नगरीय निकाय चुनावों में 50 प्रतिशत पद बहनों के लिए आरक्षित हैं। राज्य सरकार बहनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, राज्य सरकार जो कहती है, उसे पूरा करती है।

लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को अब तक 55 हजार करोड़ रूपए से अधिक राशि दी जा चुकी है। लाड़ली बहना योजना की शुरुआत से लेकर अब तक प्रति बहन 40 हजार 500 रुपए से अधिक राशि बहनों के बैंक खातों में आई है। सीएम मोहन यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बहनें चिंता न करें, योजना की राशि बढ़कर 1500 रुपए करने के साथ आगे भी जो संभव होगा वह किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदा नदी आंवली घाट के हथनापुर गांव में सिंचाई परियोजना के विकसित करने की घोषणा की। इस परियोजना का लाभ क्षेत्र के 40 गांवों के 10 हजार से अधिक किसानों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने नगर पालिका सिवनी-मालवा में सड़क, सीवेज, बिजली-पानी की मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए विशेष निधि से राशि देने की घोषणा की। सिवनी-मालवा-शिवपुर बावरी मुख्य मार्ग की मंजूरी, पीपलपुरा पुल निर्माण और बनापुरा के शासकीय स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही शिवपुर और डोलपुर में सांदीपनि विद्यालय के लिए सर्वे कराने और एक विद्यालय की मंजूरी देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी राकेश सिंह ने कहा कि पिछले दो साल में ही 984 करोड़ की लागत की सड़कों की सौगात सिवनी-मालवा को मिली है। लोक निर्माण विभाग गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण कर रहा है। उन्होंने विभाग के लोकपथ ऐप की जानकारी दी।

इंडियन ऑयल द्वारा डोलरिया में नया प्लांट स्थापित किया जा रहा

विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल के परिणामस्वरूप इंडियन ऑयल द्वारा डोलरिया में नया प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इससे नर्मदापुरम के युवाओं को रोजगार मिलेगा। विधायक ने आंवली घाट पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधा के विकास कार्य और सिवनी-मालवा शहर का सीवेज नदी में मिलने से रोकने के लिए योजना तैयार करने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा, विधायक विजयपाल सिंह, विधायक ठाकुर दास नागवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष राधा पटेल, बीेजेपी जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला तथा बड़ी संख्या में महिलाएं व स्थानीयजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सिवनी मालवा में रोड-शो भी हुआ जिसमें जनसैलाब उमड़ा। नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

ये भी पढ़ें

एमपी में दो पूर्व मंत्रियों सहित 11 विधायकों को बड़ा दायित्व, बीजेपी ने बनाई 89 सदस्यीय जंबो टीम
Updated on:
17 Apr 2026 10:53 am
Published on:
17 Apr 2026 10:52 am
Also Read
View All