नर्मदापुरम

किसान की अजब-गजब कलाकारी, अनाज से बना डाली एस्ट्रोनॉट्स की पोट्रेट

Farmer Amazing Artwork : सुपल्ली निवासी किसान ने अलग-अलग अनाजों की मदद से एस्ट्रोनॉट्स की पोट्रेट बनाई है। अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश-विदेश की कई हस्तियों के अनोखे पोट्रेट बना चुके हैं।

2 min read
किसान की अजब-गजब कलाकारी (Photo Source- patrika)

Farmer Amazing Artwork : मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के छोटे से गांव सुपल्ली में रहने वाले किसान योगेंद्र सोलंकी ने अपनी अजब गजब कलाकारी दिकाते हुए अंतरिक्ष यात्रियों की पोट्रेट बनाई है। अंतरिक्ष में गए शुभांशु शुक्ला और उनके साथी पैगी विलसन (अमेरिका), सवोस उज्जानवास्की (पोलेंड), टेगो कापूर (हंगरी) के विभिन्न अनाजों से पोट्रेट तैयार किया है। जिस दिन इन यात्रियों ने अंतरिक्ष की उड़ान भरी थी, उसी दिन से इनके पोट्रेट बनाने में लगा था।

सुपल्ली गांव में रहने वाले किसान योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं और हस्तियों के पोट्रेट अनाज से बना चुके हैं। किसान का कहना है कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और इन्होंने भी अंतरिक्ष में खेती पर अनेक रिसर्च की है। कल यह लोग भारत आ रहे है और उनके स्वागत के लिये अनाजों से पोट्रेट तैयार किया है। इन सभी के अनाजों से बनी तस्वीरों को सार्वजनिक कर रहा हूं, मेरा उदेश्य अनाजों से तस्वीर बनाने का यह है कि लोग अनाजों का महत्व को समझे।

ये भी पढ़ें

रेल यात्री ध्यान दें, अब 200 ट्रेनों के रिजर्वेशन चार्ट 8 घंटे पहले बनेंगे, अबतक थी ये व्यवस्था

किसान ने इन अनाजों का किया इस्तेमाल

इन पोट्रेट को तैयार करने में अनाज धन, तिलख बाजरा, रागी, अलसी, राजगिरा, खस-खस आदि का इस्तेमाल किया गया है। उल्लेखनीय है कि ग्राम सुपरली के योगेंद्र सोलंकी बीते 5 वर्षों से अनाजों से पोट्रेट बनाते है। जिसमें देश विदेश के अनेक राष्ट्राध्यक्षों समेत प्रधानमंत्री मोदी और एमपी की अनेक हस्तियों के पोट्रेट बना चुके है। किसान सोलंकी अनाजों से पोट्रेट बनाने में दिन रात लगे रहते है। वह स्वयं के खर्च पर पोट्रेट बनाते है।

घर के आंगन में किसान देवता की प्रतिमा

सोलंकी अपनी कलाकारी के नाम से पूरे राज्स में पहचाने जाते है। इनके बारे में यह भी कहा जाता है कि इनके द्वारा भोपाल दिल्ली के साथ ही अन्य शहरों में किसान देवता की प्रतिमाओं की स्थान भी नवरात्र में पूर्व में की का चुकी है। इन्होंने अपने घर के आंगन में किसान देवता की प्रतिमा की स्थापना कर मंदिर का निर्माण किया है। रोज सुबह शाम किसान देवता की पूजा पाठ भी करते है।

Published on:
15 Jul 2025 01:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर