
couple found dead on rooftop pregnancy kit found
mp news: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के भटगांव में युवक-युवती की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में युवती के घर की छत पर मिले। मृतक युवक रायसेन जिले के गोरा मचवाई गांव का रहने वाला था और उसकी पहचान अरुण पूर्विया के तौर पर हुई है। अरुण के हाथ में कट्टा मिला है। पुलिस को मौके पर प्रेग्नेंसी किट भी मिली है। हालांकि किट का इस्तेमाल नहीं हुआ है। युवक-युवती के बीच प्रेम संबंध होने की चर्चाएं हैं। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि रात लगभग 12 बजे बेटी को छत पर देखा था। सोमवार सुबह जब छत पर गए तो दोनों के शव मिले। बताया गया है कि युवक अरुण और युवती एक ही समाज के थे। वे मोबाइल पर बात किया करते थे। लव अफेयर की बात सामने आ रही है। शक है कि युवक उससे मिलने घर आया और छत पर चला गया। हैरानी की बात ये है कि दो गोलियां चलीं लेकिन किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी।
पुलिस को मौके से एक प्रेग्नेंसी किट भी मिली है जो कि इस्तेमाल नहीं हुई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। अंदेशा है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी। इसके बाद खुद को गोली मार ली, एक एंगल ऑनर किलिंग का भी है। डॉग स्क्वॉड, FSL ऑफिसर और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच करने की बात कह रही है।
Published on:
03 Mar 2026 05:29 pm
बड़ी खबरें
View Allनर्मदापुरम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
