1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 मीटर ‘चौड़ा’ होगा 72 किमी लंबा हाईवे, दो जिलों की ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी

MP News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्टेट हाईवे-15 का सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरु हो गया है।

2 min read
Google source verification
mp news

एआई जनरेटेड

MP News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के लोगों के लिए जरूरी खबर है। पंखी तिराहा से हरदा जिले के टिमरनी तक जाने वाली स्टेट हाइवे 15 की सड़क का चौड़ीकरण कार्य शुरू हो गया है। 20 फरवरी को निर्माण कंपनी और एमपीआरडीसी के बीच एग्रीमेंट हो चुका है। सड़क चौड़ी करने के लिए किनारे के हजारों हरे भरे पेड़ों को काटने के लिए चिह्नित कर नंबर दिए जा रहे हैं। हाइवे के चौड़ा होने से दोनों जिलों की यातायात व्यवस्था सुचारू हो जाएगी। इसके सैकड़ों गांवों को भी लाभ मिलेगा।

72 किलोमीटर होगा स्टेट हाईवे

नर्मदापुरम से हरदा जिले के टिमरनी तक 72.18 किलो मीटर लंबे स्टेट हाइवे की जर्जर हो रही टू-लेन 5.5 मीटर चौड़ी सड़क राहगीरों के लिए परेशानी बन गई थी। इस सड़क को 10 मीटर चौड़ी करने लिए लंबे समय से प्रस्ताव लंबित था। सरकार से प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के न बाद एमपीआरडीसी ने 20 फरवरी को क निर्माण कंपनी से 380.38 करोड़ रुपए का एग्रीमेंट कर लिया है।

हटाए जाएंगे पेड़

टिमरनी से नर्मदापुरम तक वर्तमान हाईवे की सड़क की दोनों तरफ कितने पेड चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं, इसका आंकलन किया जा रहा है। टिमरनी से बघवाड़ा तक सड़क के किनारे लगे पेड़ों को काटने के लिए चिह्नित कर नंबर डाले जा रहे हैं। एमपीआरडीसी के मुताबिक पेड़ों की संख्या निकलने के बाद उन्हें काटने के लिए शासकीय अनुमति लेने की कार्रवाई शुरू होगी। शासन के नियमों के तहत पेड़ों को काटा जाएगा।

दो बायपास भी बनेंगे

स्टेट हाइवे चौड़ीकरण में डोलरिया और बघवाड़ा में दो बायपास बनाए जाएंगे। इसके बाद हाइवे पर आने के लिए वाहनों को गांव के अंदर से नहीं गुजरना पड़ेगा। हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (एसएएम) पर बनने वाली सड़क में शहरी क्षेत्र में 2 मीटर का फुटपाथ, गामीण क्षेत्रों में 2 मीटर के सोल्डर बनाए जाएंगे। 41 छोटे, बड़े ब्रिज, 14 जंक्शन सहित 52 मध्यम स्तर के निर्माण किए जाएंगे।

कंपनी से 20 फरवरी को एग्रीमेंट हो गया है। 72 किमी की सड़क चौड़ीकरण में आने वाले पेड़ों पर मार्किंग की जा रही है। इसके बाद नियम अनुसार काटने की कार्रवाई की जाएगी। प्रवीण निमझे, प्रबंधक एमपीआरडीसी

दोनों जिलों की ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी

स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण और मरम्मत से नर्मदापुरम और हरदा जिले का यातायात सुलभ हो जाएगा। दोनों सड़क किनारे के सैकड़ों गांवों को आवागमन की सुविधा मिल जाएगी। सड़क हादसों में भी कमी आ जाएगी।