
15 लाख लोन दिलाने के नाम पर 3 लाख की ठगी (Photo Source- Patrika)
MP News :मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के बालागंज इलाके ठगी का शिकार हुए शख्स द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आई है। यहां 27 वर्षीय युवक शैलेंद्र जाटव ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। एम्स भोपाल में उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक महिला ने 15 लाख रुपए लोन दिलाने के नाम पर युवक से 3 लाख रुपए की ठगी की थी, जिसके चलते वो खासा मानसिक तनाव में था।
मृतक के चाचा दुलारे जाटव का कहना है कि, शैलेंद्र पुष्पक लॉज के सामने बैग की दुकान पर काम करता था। शनिवार रात को उसे नर्मदा किनारे काले महादेव मंदिर के पास बीमार हालत में मिला। डॉक्टरों ने जहर पीने की पुष्टि की। गंभीर हालत में उसे भोपाल के एम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।
परिजन का आरोप है कि, एक महिला ने लोन दिलाने के बहाने 3 लाख रुपए लिए थे। ये पैसे शैलेंद्र ने कुछ लोगों से उधार लेकर दिए थे। बाद में कर्जदारों ने उसपर उधारी लौटाने का दबाव बनाना शुरु कर दिया, इससे वो काफी तनाव में था। परिजन उसकी हत्या की भी आशंका जता रहे हैं और कह रहे हैं कि जांच में पता लगे कि जहर खुद पिया या पिलाया गया।
इसके बाद सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजन शव लेकर सीधे नर्मदापुरम कोतवाली थाने पहुंच गए। उन्होंने निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। थाने के बाहर जमकर नारेबाजी हुई। कोतवाली एसआई हेमंत निशोद ने का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही है। परिजन के अनुसार जहर पीने की बात है। अगर किसी के दबाव से ये कदम उठाया गया है तो उसपर भी उचित कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
24 Feb 2026 07:02 am
Published on:
24 Feb 2026 07:02 am
