MP Free Laptop Yojana 2025: 12वीं में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने छात्र-छात्राओं को लेपटॉप के लिए 25 हजार की राशि दी जाती है।
MP Free Laptop Yojana 2025: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में स्कूटी वितरण योजना के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित होने के बाद शासन ने लैपटॉप की राशि जारी करने की कवायद भी शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग जिले में पात्र लगभग 1400 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों को अपडेट करवा रहा है। इसके लिए 12वीं में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने छात्र-छात्राओं को लैपटॉप के लिए 25 हजार की राशि दी जाती है।
साल 2023-24 सत्र के बच्चों को यह सुविधा मिलेगी। अप्रेल 2024 में बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ था। अब परिणाम घोषित होने के 10 माह बाद प्रक्रिया शुरू होने से प्रतिभावान विद्यार्थियों को राहत मिली है।
बैंक खातों का अपडेट करने का काम जल्दी पूरा हो इसके लिए विभाग ने 6 कप्यूटर ऑपरेटरों का यह जिम्मेदारी सौंपी है। अब बैंक खातों की जानकारी अपडेट होने के बाद शासन को जानकारी भेजी जाएगी। अभी शासन ने यह घोषणा नहीं की है कि राशि कब स्थानांतरित होगी। साथ ही शिक्षण सत्र 2022-23 के पात्र छात्र-छात्राओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा।
शिक्षण सत्र 2023-24 के पात्र छात्र-छात्राओं के बैंक खातों की जानकारी अपडेट की जा रही है। खाते अपडेट होने के बाद शासन को जानकारी भेजेंगे।- एसपीएस बिसेन, डीईओ