नर्मदापुरम

क्लर्क मां ने 8 साल की बच्ची को ट्रेन के सामने दिया धक्का, हालत गंभीर

mp news: मां के साथ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर खड़ी थी बच्ची, जैसे ही तमिलनाडु एक्सप्रेस आई मां ने बच्ची को ट्रेन के सामने धकेल दिया।

2 min read
अस्पताल में भर्ती घायल बच्ची और बाहर बैठी मां

mp news: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर एक महिला ने अपनी 8 साल की बच्ची को चलती ट्रेन के सामने धक्का दे दिया। बच्ची ट्रेन की चपेट में आ गई और उसे गंभीर चोट आई है। फिलहाल बच्ची को भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वो मौत से जिंदगी की जंग लड़ रही है। बच्ची को ट्रेन के आगे धकेलने वाली मां पर हत्या के प्रयास का मामला इटारसी जीआरपी ने दर्ज किया। पूरी घटना रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

ये भी पढ़ें

मां ने हाथों से समेटे बच्ची के टुकड़े, परिवार ने सड़क से धोया खून

मां ने बच्ची को ट्रेन के आगे धकेला

जानकारी के मुताबिक कृषि विभाग में पदस्थ क्लर्क महिलाकर्मी अंजू राजपूत निवासी पिंक एवेन्यू, मालाखेड़ी अपनी 8 साल की बेटी युविका राजपूत के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर पहुंची थी। वो काफी देर तक बच्ची के साथ प्लेटफार्म पर एक तरफ सुनसान क्षेत्र में एक कोने में बैठी थी। रात करीब 8 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर तमिलनाडु एक्सप्रेस स्टेशन से गुजर रही थी, तभी अंजू ने बच्ची युविका को ट्रेन के आगे धक्का दे दिया। बच्ची रेलवे ट्रैक और ट्रैक के बीच फंस गई। ट्रेन गुजरने के बाद मौके पर मौजूद लोगों और आरपीएफ ने बच्ची को तुरंत ट्रैक से उठाया और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से हालत बिगड़ने पर उसे भोपाल रेफर किया गया है।

मौत से जंग लड़ रही बच्ची

बताया गया है कि जब लोगों ने बच्ची को ट्रैक से उठाया तो अंजू ने उनसे कहा कि 'क्यों बचाया अब उसे जाने ही दो'। बच्ची युविका के सिर, पीठ, कंधे सहित शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे घटना के बाद रातभर आईसीयू में नर्मदापुरम में अस्पताल में रखा गया और बुधवार सुबह हालत बिगड़ने पर भोपाल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मां अंजू ने शुरुआत में बताया था कि वो बेटी के साथ भोपाल जा रही थी इसी दौरान बच्ची ट्रेन की चपेट में आ गई लेकिन स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में अंजू बेटी को ट्रेन के आगे धक्का देती नजर आई है। जिसके आधार पर जीआरपी इटारसी ने मां अंजू राजपूत के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही हैं। अंजू ने अपनी ही बच्ची की जान लेने की कोशिश क्यों की फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। चर्चा ये भी है कि मां अंजू राजपूत की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें

शादी में आ रही दुल्हन की कार का एक्सीडेंट, दुल्हन और जीजा की मौत

Published on:
18 Mar 2026 05:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर