नरसिंहपुर

ट्रेन की चपेट में आया सेना का जवान, दर्दनाक मौत

Train Accident: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ट्रेन हादसे में सेना के जवान की जीवन लीला समाप्त हो गई।
less than 1 minute read
Army jawan died in train accident
Army jawan died in train accident

Train Accident:मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ट्रेन हादसे में सेना के जवान की जीवन लीला समाप्त हो गई। दरअसल नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार की ट्रेन की चपेट में आने से सेना के जवान की मौत हो गई। सूचना पर सागर से सेना की टीम व परिजन शव लेने पहुंचे। शव देखकर परिजन की चीखें निकल गई।

सागर में थें पदस्थ

महाराष्ट्र के ग्राम गांधारी बुलढाना निवासी नागरे सुनील अंबादास (32) सागर में सेना की ईएमई शाखा में पदस्थ थे। वे छुट्टियां लेकर परिवार को लेने घर गांधारी जा रहे थे। जीआरपी के अनुसार जिस वक्त यह घटना हुई उस दौरान 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस निकली थी। संभावना है कि जवान की उसी ट्रेन की चपेट (Train Accident)में आने से मौत हो गई।

जवान को सम्मान

रविवार को शिनाख्त होने पर घटना की सूचना सागर कैंट को दी गई। जिसके बाद जवान के परिजन सहित सागर से सेना की एक टीम शाम को नरसिंहपुर पहुंची। शव को पूरे सम्मान के साथ ले जाया गया।

Updated on:
05 May 2025 09:39 am
Published on:
05 May 2025 09:37 am
Also Read
View All
बालिका का अपहरण कर बलात्कार के बाद हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार, आरोपी ने बालिका से कहा था कि घर चलो पापा बुला रहे हैं

धार्मिक स्थलों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई 100 वर्ष पुरानी प्रतिमाएं व सिंहासन बरामद

सरकारी स्कूलों में नरसिंहपुर सबसे आगे, निजी में साईंखेड़ा का दबदबा जिले में 53.46 प्रतिशत सरकारी व 46.54 प्रतिशत स्कूलों में नामांकन

डॉक्टर ने लिखी थी हत्या की स्क्रिप्ट, आनंद मुख्य किरदार, इंदिरानगर हत्याकांड के वक्त आरोपी एक-दूसरे को दे रहे थे पल-पल की अपडेट

साहब, कहां गई हमारी सडक़ और नाली? सात साल बाद भी कार्य नहीं वार्ड के नागरिक नगर प्रशासन से कर रहे सवाल