नरसिंहपुर

जंगली सियार को निगल गया विशालकाय अजगर, देखें रेस्क्यू का Live Video

-10 फीट के अजगर ने किया जंगली सियार का शिकार-इलाके में अजगर देख ग्रामीणों में देहशत-वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा-सामने आया अजगर के रेस्क्यू का वीडियो
less than 1 minute read
News
जंगली सियार को निगल गया विशालकाय अजगर, देखें रेस्क्यू का Live Video

नरसिंहपुर. मध्य प्रदेश में जारी भारी बारिश के बीच जहरीले कीड़े जैसे- सांप और अजगरों के निकलने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी दौरान सूबे के नरसिंहपुर जिले में लोग उस समय दंग रह गए, जब यहां उन्होंने एक विशालकाय अजगर द्वारा जंगली सियार को निगलते देखा। घटना के बाद ग्रामीण में दहशत में आ गए। तत्काल ही इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची वनविभाग की टीम ने करीब एक घंटे की जद्दोजहद के बाद अजगर को रेस्क्यू कर पकड़ा गया।

आपको बता दें कि, ये मामला जिले के गोटेगांव के देवनगर पुराना के किसान गेंदालाल रजक के मक्के के खेत का है, जहां निकले इस 10 फीट लंबे अजगर ने एक जंगली सियार का शिकार करते हुए उसे निकल लिया था। इस अजगर को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने लगभग 1 घंटे की भारी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर पकड़ा और उसे जंगल में छोड़े जाने की कार्रवाई की है।


इस टीम ने किया अजगर का रेस्क्यू, देखें वीडियो...

आपको बता दें कि, अजगर रेस्क्यू करने पहुंची टीम में वन विभाग के वनपाल केके चौहान, वनरक्षक शशांक अग्रवाल, वनरक्षक वसीम खान, वाहन चालक फूल सिंह शामिल थे। हालांकि, इनके साथ ग्रामीणों का भी सहयोग रहा।

Updated on:
18 Aug 2022 01:28 pm
Published on:
18 Aug 2022 01:28 pm
Also Read
View All
साहब, कहां गई हमारी सडक़ और नाली? सात साल बाद भी कार्य नहीं वार्ड के नागरिक नगर प्रशासन से कर रहे सवाल

नरसिंहपुर में ट्रैक्टर मार्च कर किसानों ने मांगों पर बुलंद की आवाज, 225 से ज्यादा ट्रैक्टर लेकर आई किसानों की भीड़

‘तुमने मेरे घर वालों की दी बाइक क्यों बेची?’ नरसिंहपुर में पत्नी की बात सुन टूटा पति, दी जान

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान-खिलाडिय़ोंं, शिक्षकों और युवाओं ने लिया हरियाली बढ़ाने संकल्प,पार्क में रोपे पौधे

विभाग नहीं सुधरवा सका स्कूल तो बच्चों को पढ़ाई के लिए ग्रामीण ने खोले घर के द्वार, जांच टीम को पढ़ते मिले बच्चे