नरसिंहपुर

लाडली बहना के खाते में आई 36वीं किस्त, नरसिंहपुर को मिली 296 करोड़ की सौगात

Ladli Behna : प्रदेश की 1.25 करोड़ लाडली बहनों के बैंक खातों में 36वीं किस्त ट्रांसफर हो गई है। सीएम मोहन यादव ने ये राशि नरसिंहपुर के मुगवानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ट्रांसफर की। इस दौरान जिले को 296 करोड़ रुपए के 40 विकास कार्यों की सौगातें भी दी गई।
3 min read
Ladli Behna
लाडली बहना के खाते में आई 36वीं किस्त (Photo Source- Patrika)

Ladli Behna :मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ लाडली बहनों के बैंक खातों में 36वीं किस्त ट्रांसफर कर दी है। उन्होंने ये राशि नरसिंहपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ट्रांसफर की है। साथ ही, सीएम ने जिले को 296 करोड़ रुपए के 40 विकास कार्यों की सौगातें भी दी हैं।

आपको बता दें कि, जिले के मुगवानी में बुधवार को कार्यक्म आयोजित किया गया, जिसमें शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य की सवा करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त के राशि अंतरण और हितलाभ वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि, नरसिंहपुर जिला भगवान नरसिंह की धरा है और भगवान जब बुलाता है तो आना पड़ता है। आज बहनों से रक्षा बंधन बंधवाने बुलाया है। ये भगवान नरसिंह की महिमा का ही कमाल है।

सीएम ने सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो के साथ साझा किए पोस्ट के माध्यम से कहा- 'आज, गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र में आयोजित 'लाडली बहना योजना' कार्यक्रम में 296 करोड़ रूपए की लागत वाली 40 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया, जिन्हें नरसिंहपुर जिले को समर्पित किया गया।

सीएम ने बताया कि, 'योजना के तहत, अब तक प्रदेश की बहनों के बैंक खातों में 55 हज़ार करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। लाडली बहना योजना के जरिए प्रदेश में एक बड़ा बदलाव आ रहा है। महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और वे कंप्यूटर के साथ साथ सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में भी लगातार आगे बढ़ रही हैं। 34 लाख महिला किसानों को पशुपालन और डेयरी उत्पादन से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।'

कांग्रेस पर निशाना

मंच से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, ये कांग्रेसी कहते थे लाडली बहना सिर्फ चुनावी मुद्दा है। आज पूरे देश से कांग्रेस पार्टी गायब होती जा रही है। असम से लेकर गंगासागर तक, बीजेपी की सरकार है। गंगासागर तक एक मात्र हमारी पार्टी है जो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। महिलाओं का हमें भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। नरसिंहपुर में हमने कलेक्टर नारी शक्ति को बनाया है। आरक्षण को लेकर सीएम ने कहा कि, 33 फीसदी महिला आरक्षण पर सबने अपमान किया, लेकिन प्रधानमंत्री ने कहा था कि, महिलाओं का अपमान जो करोगे वो भरेगा। इसपर सीएम ने कहा- माता-बहनों का सम्मान सर्वोपरि है। लाडली बहना योजना को लेकर सीएम मोहन ने कहा कि, शिवराज सिंह से लेकर अबतक बहनों के बैंक खातों में 55 हजार करोड़ डाले जा चुके हैं।

नरसिंहपुर जिला शक्कर का कटोरा- सीएम

सीएम ने कहा कि, नरसिंहपुर जिला शक्कर का कटोरा है। ये 20 हजार परिवारों को रोजगार दे रहा है। किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदा जाएगा। पूरे देश के अंदर सबसे ज्यादा गेहूं खरीदा हैं और बढ़ाना पड़ा तो बढ़ाएंगे। यहां कोई भी फसल लगाई खाद की जरूरत नहीं पड़ती। मुख्यमंत्री ने जिले को 296 करोड़ के विकास कार्यों की भी सौगात दी और कहा कि सबका साथ सबका विकास की भावनाओं के साथ चल रहे हैं। प्रधानमंत्री के आह्वान पर हमने भी खर्चा कम किया हैं। हमने काफिला कम किया हैं और मंत्रियों, निगम-मंडल अध्यक्षों से भी आह्वान किया हैं कि काफिले को कम करो। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, मंत्री उदय प्रताप सिंह, मंत्री प्रहलाद पटेल, विधायक विश्वनाथ सिंह, स्थानीय विधायक महेंद्र नागेश, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दूध उत्पादन पर मिलेगी 10 लाख सब्सिडी

मुख्यमंत्री ने आगे ये भी कहा कि, कांग्रेस कहती है माता बहनें, लाडली योजना के पैसे से दारू पीती हैं, कांग्रेसियों को शर्म लगनी चाहिए। वहीं, धार्मिक स्थानों से शराबबंदी को लेकर उन्होंने कहा कि, प्रदेश के सभी बड़े धार्मिक स्थानों से शराबबंदी हो चुकी है। रानी दुर्गावती ने अपनी स्वाभिमान के लिए बलिदान दिया। हम उन्हें नमन करते हैं, सबसे ज्यादा सांसद, विधायक और मंत्री तक हमारी सरकार ने बनाया। अपने घरों में दूध उत्पादन करो आपको 10 लाख सब्सिडी दी जाएगी।

सीएम मोहन की प्रमुख घोषणाएं

-नरसिंहपुर के मुंगवानी में खोला जाएगा महाविद्यालय।
-शेढ़ नदी पर 24 करोड़ की लागत से होगा 250 मीटर लंबे पुल का निर्माण।
-नरसिंहपुर के हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रो टर्फ बिछाई जाएगी।
-सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिए बुडेना बांध के लिए परीक्षण करवाया जाएगा।

Updated on:
14 May 2026 08:41 am
Published on:
14 May 2026 08:41 am
Also Read
View All
बालिका का अपहरण कर बलात्कार के बाद हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार, आरोपी ने बालिका से कहा था कि घर चलो पापा बुला रहे हैं

धार्मिक स्थलों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई 100 वर्ष पुरानी प्रतिमाएं व सिंहासन बरामद

सरकारी स्कूलों में नरसिंहपुर सबसे आगे, निजी में साईंखेड़ा का दबदबा जिले में 53.46 प्रतिशत सरकारी व 46.54 प्रतिशत स्कूलों में नामांकन

डॉक्टर ने लिखी थी हत्या की स्क्रिप्ट, आनंद मुख्य किरदार, इंदिरानगर हत्याकांड के वक्त आरोपी एक-दूसरे को दे रहे थे पल-पल की अपडेट

साहब, कहां गई हमारी सडक़ और नाली? सात साल बाद भी कार्य नहीं वार्ड के नागरिक नगर प्रशासन से कर रहे सवाल