नरसिंहपुर

खिलाडिय़ों ने रैली निकालकर किया श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

अतिथियों ने उत्तम श्रमिक पुरस्कार के अंतर्गत 15 श्रमिकों को और साहित्य पुरस्कार के अंतर्गत 10 श्रमिकों को राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया।
2 min read
गुरुवार से स्टेडियम मैदान में राज्य स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता धूमधाम से शुरू हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे, मंडल कल्याण आयुक्त बसंत कुर्रे, कलेक्टर रजनी सिंह व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर किया।
फोटो-19एनएसपी-179-

The state-level workers' sports competition नरसिंहपुर. गुरुवार से स्टेडियम मैदान में राज्य स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता धूमधाम से शुरू हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे, मंडल कल्याण आयुक्त बसंत कुर्रे, कलेक्टर रजनी सिंह व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रामसनेही पाठक ने की। अतिथियों ने उत्तम श्रमिक पुरस्कार के अंतर्गत 15 श्रमिकों को और साहित्य पुरस्कार के अंतर्गत 10 श्रमिकों को राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। राष्ट्रगीत वंदे मारतम् का सामूहिक गायन किया गया। इसके बाद खिलाडिय़ों की रैली निकाली गई, जो शहर विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस स्टेडियम ग्राउंड पहुंची।
इस अवसर पर एसपी डॉ. ऋषिकेश मीणा, सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश, सहायक कल्याण आयुक्त आरपी मिश्रा, एएसपी संदीप भूरिया, सुनील कोठारी, राधेश्याम नेमा, मंडल सदस्य, श्रम अधिकारी दामिनी सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी, खिलाड़ी और नागरिक मौजूद रहे। मंडल कल्याण आयुक्त कुर्रे ने राज्य स्तरीय खेल, श्रम मंडल का गठन और श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। कलेक्टर ने मंडल के उद्देश्य बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन होते रहें, ताकि श्रमिक अनुशासन के साथ ही अपने आप को स्वस्थ रख सकें एवं उनमें टीम भावना का विकास हो। कार्यक्रम का संचालन संजय चौबे ने किया।
प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न संभागों में अक्टूबर व नवम्बर माह में हुई श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता एवं उप विजेता श्रमिक खिलाड़ी और व्यक्तिगत खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले एक हजार से अधिक श्रमिकों ने भाग लिया। जिनमें 200 से अधिक महिलाएं भी शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में 105 से अधिक औद्योगिक इकाईयों एवं स्थापनाओं के श्रमिकों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ महिलाओं की 100 मीटर दौड़ से किया गया। इसके बाद कबड्डी एवं वॉलीबाल प्रतियोगिताएं प्रांरभ हुई। जिसमें मैच देर शाम तक चलते रहे।

Updated on:
19 Dec 2025 01:01 pm
Published on:
19 Dec 2025 01:01 pm
Also Read
View All
साहब, कहां गई हमारी सडक़ और नाली? सात साल बाद भी कार्य नहीं वार्ड के नागरिक नगर प्रशासन से कर रहे सवाल

नरसिंहपुर में ट्रैक्टर मार्च कर किसानों ने मांगों पर बुलंद की आवाज, 225 से ज्यादा ट्रैक्टर लेकर आई किसानों की भीड़

‘तुमने मेरे घर वालों की दी बाइक क्यों बेची?’ नरसिंहपुर में पत्नी की बात सुन टूटा पति, दी जान

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान-खिलाडिय़ोंं, शिक्षकों और युवाओं ने लिया हरियाली बढ़ाने संकल्प,पार्क में रोपे पौधे

विभाग नहीं सुधरवा सका स्कूल तो बच्चों को पढ़ाई के लिए ग्रामीण ने खोले घर के द्वार, जांच टीम को पढ़ते मिले बच्चे