नरसिंहपुर

बड़ा हादसा टला :रेलवे फाटक की मेन लाइन पर गन्ने से भरी ट्राली टूटी, सामने से आ रही थी ट्रेन

फाटक पर मौजूद गैटमेन ने स्टेशन मास्टर को दी, जिसके बाद आगामी दो ट्रेनों को समय रहते रोका गया। इसके बाद रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए।
2 min read
news
बड़ा हादसा टला :रेलवे फाटक की मेन लाइन पर गन्ने से भरी ट्राली टूटी, सामने से आ रही थी ट्रेन

नरसिंहपुर/ मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के सालीचौका नगर के मुख्य रेल फाटक क्रमांक 251 पर अचानक गन्ने से भरी डबल ट्राली वाला ट्रैक्टर जिसका नंबर MH 41 TC 0290 सुगर मिल की ओर जा रहा था। ट्रेक्टर अशोक ठेकेदार नामक व्यक्ति द्वारा चलाया जा रहा था। रेलवे फाटक से क्रास होते समय अचानक ट्रेक्टर की पीछे ट्राली का कुंदा टूट गया, जिसके कारण भरी ट्राली ट्रेन रूट पर ही फंस गई। जैसे ही ट्रेक्टर चालक ने देखा तो तुरंत ही आगे वाली ट्राली को ट्रेक से आगे बढ़ाकर ट्रेक्टर की मदद से ट्राली निकालने की जद्दोजहद में लग गया।


घटना की जानकारी तुरंत ही फाटक पर मौजूद गैटमेन ने स्टेशन मास्टर को दी। जानकारी लगते ही स्टेशन पर ही आगामी ट्रेन को रोका गया, साथ ही रेलवे के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। लेकिन, ट्राली का अगला हिस्सा ज्यादा नीचे झुक जाने के कारण गन्ने से भरी ट्राली मशक्कत में जुटे लोगों से हिली भी नहीं।


वक्त रहते रोकी गईं दो एक्सप्रेस ट्रेनें

इसी दौरान अप और डाउन ट्रेक पर 02539 यशवंतपुर लखनऊ और 03201 जनता एक्सप्रेस ट्रेन को स्टेशन मास्टर द्वारा रोका गया। सूचना मिलतेही पिपरिया आरपीएफ पुलिस भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से एक रस्सी से बांधकर ट्राली को ट्रेक से खिसकाया गया। तब जाकर करीब आधे घंटे बाद फाटक के गेट लगे और रुकी हुई दोनो ट्रेनों को रवाना होने के सिग्नल दिए गए। घटना की जानकारी गते ही स्टेशन मास्टर द्वारा दोनो एक्सप्रेस ट्रेनों को रोक दिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी की हत्या, बेरहमी से उतारा मौत के घाट, देखें Video

Updated on:
17 Dec 2020 08:39 pm
Published on:
17 Dec 2020 08:39 pm
Also Read
View All
नरसिंहपुर में पकड़ाई रिश्वतखोर जोड़ी, लोकायुक्त ने सहकारिता अधिकारी व प्रभारी प्रबंधक को पकड़ा

‘पलक झपकते ही बाइक चोरी’ चाचा-भतीजे की जोड़ी ने किया था नाक में दम, नरसिंहपुर पुलिस ने 11 बाइकों के साथ पकड़ा

नरसिंहपुर शहरी क्षेत्र में ही रोड के गड्ढों में फंस रहे वाहन, जिम्मेदार बेखबर, रेलवे ब्रिज के धीमे निर्माण से डायवर्ट रूट ने बढ़ाई परेशानी

जिले में बारिश का दौर जारी, बरगी के पानी से नर्मदा में बाढ़ का असर बरकरार, मेला पुल से दूसरे दिन भी नहीं हो सका आवागमन शुरू

नरसिंहपुर में ईडी के छापे, पूर्व विधायक संजय शर्मा के कारोबारी ठिकानों और नजदीकी के आवास पर कार्रवाई