राष्ट्रीय

Maharashtra Murder: महाराष्ट्र में बेखौफ अपराधियों का आतंक, शादी समारोह में हुए विवाद के बाद 23 वर्षीय युवक की हत्या

Jalgaon Crime: जलगांव जिले के बोरनार गांव में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में 23 वर्षीय युवक प्रेम धनगर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। जिले में लगातार बढ़ रही हत्या की घटनाओं से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 7:13 PM IST
Maharashtra Murder
मृतक प्रेम। फाइल फोटो- पत्रिका

Jalgaon Murder Case: महाराष्ट्र के जलगांव तालुका के बोरनार गांव में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में 23 वर्षीय युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। हमलावर ने युवक पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस अभी हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। जानकारी के अनुसार मृतक प्रेम धनगर अमलनेर में रहता था, जबकि उसके माता-पिता बोरनार गांव में रहते हैं।

गांव आया था मृतक

दो दिन पहले ही प्रेम अपने गांव आया था। वह गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसी बीच एक अज्ञात हमलावर ने प्रेम पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एमआईडीसी पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जरूरी कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जलगांव स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया। प्रेम की हत्या की खबर मिलते ही उसके माता-पिता भी घटनास्थल पर पहुंचे।

हत्या की वजह अभी साफ नहीं

बेटे का शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। विवाद किस बात पर हुआ और वारदात में कौन-कौन शामिल था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भी अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। गांव के लोग भी इस मामले में खुलकर कुछ कहने से बच रहे हैं। जिले में चाकू और देसी कट्टों से हमले की घटनाओं ने पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामूली विवाद में भी हथियारों का इस्तेमाल होने से लोगों में चिंता बढ़ रही है। ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

जमीन विवाद में हत्या, भांजा भी गिरफ्तार

वहीं पुणे जिले के भोर तालुका के सांगवी बुद्रुक गांव में पुलिस पाटिल अशोक साधु येनपुरे की हत्या के मामले में राजगढ़ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि पुश्तैनी जमीन को लेकर हुए विवाद में अशोक येनपुरे पर दरांती से हमला कर उनकी हत्या की गई। गिरफ्तार आरोपियों में मृतक का भांजा भी शामिल है।

Updated on:
19 Nov 2026, 7:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘आप मुख्यमंत्री हैं या अंगरक्षक?’ KTR ने रेवंत रेड्डी पर साधा निशाना, कांग्रेस नेताओं पर भी की टिप्पणी

‘मांग उठाने वालों को मिलती हैं गालियां और गिरफ्तारियां’, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

खराब मौसम की मार: ‘अकवान’ के कारण तीन शहरों की उड़ानें डगमगाईं, चेन्नई से 610 किमी दूर तूफान

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार समारोह में सोनिया गांधी ने बताया कैसी थी पूर्व PM की सोच, शांति और विकास पर कही बड़ी बात

महाराष्ट्र के भाजपा विधायक महेश बालदी को अदालत से बड़ा झटका, मारपीट के मामले में 3 साल का सश्रम कारावास