राष्ट्रीय

Tamilnadu Election Result: क्या थलापति विजय के साथ चले जाएंगे AIADMK के 30 से अधिक विधायक? नतीजों के बाद फूट का डर

AIADMK में फूट होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, AIADMK का एक गुट विधायकों के बीच समर्थन जुटा रहा है, ताकि वे विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कज़गम' (TVK) को समर्थन दे सकें।
less than 1 minute read
May 06, 2026
Thalapathy Vijay
TVK प्रमुख थलापति विजय (Photo- IANS)

तमिलनाडु में थलापति विजय की पार्टी TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 234 विधानसभा में से TVK को 108 सीटों पर जीत दर्ज की है। सरकार बनाने के लिए उन्हें 10 विधायकों की जरूरत है। कांग्रेस ने उन्हें समर्थन देने की बात कही है। वहीं PMK की तरफ से भी समर्थन जताने की बात सामने आ रही है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि AIADMK का एक धरा विजय के साथ गठबंधन की बात कर रहा है।

पार्टी के राज्यसभा सांसद CV शनमुगम के नेतृत्व वाला AIADMK का एक गुट विधायकों के बीच समर्थन जुटा रहा है, ताकि वे विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कज़गम' (TVK) को समर्थन दे सकें। हाल ही में हुए चुनावों में TVK 107 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यह सब ऐसे समय में हो रहा है, जब पार्टी के भीतर से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी के कुछ धड़े TVK के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं।

Published on:
06 May 2026 11:02 am
Also Read
View All
CM भगवंत मान के ‘मास्क’ वाले दावे पर जगमन समरा का पलटवार, बोले- अगर कहानी सच है, तो सबूत पेश करे

‘विग पहनना तो सबको पता था, फिर कत्ल क्यों’, केतन हत्याकांड में अजीबोगरीब मोटिव थ्योरी पर परिवार का बड़ा बयान

राम मंदिर चंदा चोरी: महज तीन साल में लोगों ने दिए थे 3500 करोड़ रुपये दान, जानिए क्यों चंपत राय पर उठ रहे सवाल

‘वह पार्टी और पर्यटन के नेता’, विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी के दो साल पूरे, BJP ने विदेश यात्राओं पर कसा तंज

धमकाना बंद करे सरकार, केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी बोले- बातचीत विधान सभा में नहीं, किसानों के बीच होगी