26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘वह पार्टी और पर्यटन के नेता’, विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी के दो साल पूरे, BJP ने विदेश यात्राओं पर कसा तंज

राहुल गांधी के विपक्ष के नेता बनने के दो साल पूरे होने पर BJP ने उन पर विदेश यात्राओं और लगातार छुट्टियों को लेकर हमला बोला। पार्टी ने उन्हें लीडर ऑफ पर्यटन एंड पार्टींग बताते हुए संसद से दूरी बनाने का आरोप लगाया।
2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi(Photo-IANS)

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को उन पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी हमेशा वेकशन मोड में रहते हैं और संसद, चुनाव या पार्टी को जरूरत होने पर अक्सर देश से बाहर चले जाते हैं। BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दावा किया कि राहुल गांधी एक बार फिर विदेश यात्रा पर गए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के लिए LOP का मतलब लीडर ऑफ ऑपोजिशन नहीं बल्कि लीडर ऑफ पर्यटन एंड पार्टींग बन गया है।

वेकेशन मोड में रहते है राहुल गांधी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने वीडियो बयान जारी कर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा पार्टींग, पर्यटन और विदेश यात्राओं में व्यस्त रहते हैं। पूनावाला के अनुसार राहुल गांधी कभी जनता को प्राथमिकता नहीं देते और न ही संसद या देश को पहले रखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद सत्र हो या संगठनात्मक जिम्मेदारी, राहुल गांधी अक्सर विदेश चले जाते हैं। BJP नेता ने कहा कि राहुल गांधी कांस्टेंट वेकेशन मोड में रहते हैं और महत्वपूर्ण समय में अनुपस्थित दिखाई देते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी शायद सबसे लंबे समय तक रहने वाले विपक्ष के नेता बन जाएंगे क्योंकि वह ज्यादातर समय छुट्टियों पर रहते हैं।

मोदी और राहुल गांधी की तुलना की

BJP प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की कार्यशैली की तुलना भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन चुके हैं और मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक करीब 9000 दिनों के सार्वजनिक जीवन में उन्होंने एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली। पूनावाला ने इसे वर्क मोड और सेवा मोड बताया। दूसरी तरफ उन्होंने राहुल गांधी को लगातार छुट्टियां मनाने वाला नेता करार दिया। BJP का कहना है कि जहां मोदी लगातार शासन और विकास कार्यों में सक्रिय रहते हैं, वहीं राहुल गांधी विदेश यात्राओं में अधिक समय बिताते हैं। इस बयान को लेकर कांग्रेस और BJP के बीच नई राजनीतिक बहस शुरू हो गई है।

विदेश यात्राओं की फंडिंग पर उठाए सवाल

शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं के खर्च और फंडिंग को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने अपनी विदेश यात्राओं और छुट्टियों पर करोडों रुपये खर्च किए, लेकिन उन्होंने कभी सार्वजनिक रूप से इसका हिसाब नहीं दिया। BJP नेता ने आरोप लगाया कि इन यात्राओं को कुछ शेडी संगठन स्पांसर करते हैं जिनका एजेंडा भारत विरोधी होता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत के खिलाफ बयान देते हैं और जब संसद, पार्टी या जनता को उनकी जरूरत होती है तब वह मिसिंग इन एक्शन रहते हैं। हालांकि कांग्रेस की ओर से इन आरोपों पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग