राष्ट्रीय

Food Poisoning: हॉस्टल का खाना खाने के बाद अचानक 30 छात्राएं पड़ीं बीमार, 12 की हालत गंभीर

Bihar News: बिहार के आरा शहर में अंबेडकर छात्रावास की कुल 30 छात्राएं रात के खाने में आधा पका हुआ चावल परोसे जाने के बाद बीमार पड़ गईं।
less than 1 minute read
Food Poisoning
Food Poisoning

Bihar Food Poisoning: बिहार के आरा शहर में फूट पॉइजन का मामला सामने आया है। आरा में अंबेडकर छात्रावास की कुल 30 छात्राएं रात के खाने में आधा पका हुआ चावल परोसे जाने के बाद बीमार पड़ गईं। उल्टी और पेट दर्द की शिकायत करने वाले छात्रों की तबीयत बुधवार तड़के बिगड़ गई। उनको तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, उनमें से 12 छात्राएं की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पीड़ितों ने अधिकारी पर लगाए ये गंभीर आरोप

अधिकारियों ने बताया कि बाकी 18 लड़कियों को प्रारंभिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पीड़ितों ने दावा किया कि अधिकारी लंबे समय से पौष्टिक भोजन नहीं दे रहे हैं। भोजपुर के जिला मजिस्ट्रेट और जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष एक शिकायत में उन्होंने कहा कि यहां तक कि जिन महिलाओं पर भोजन पकाने की जिम्मेदारी है, वे भी कभी-कभी आधा पका हुआ भोजन बना देती हैं।

जानिए छात्रावास वार्डन ने क्या कहा

हालांकि, छात्रावास वार्डन विजेता कुमारी ने कहा कि भोजन की तैयारी के दौरान, गैस स्टोव ठीक से काम नहीं कर रहा था। इसलिए, छात्रों को परोसे जाने से पहले भोजन को ठीक से पकाया नहीं जा सका। मामला सामने आने के बाद आलाधिकारी हरकत में आए और अब मामले की जांच की जाएगी।

Published on:
11 Jan 2024 07:42 am
Also Read
View All
Gujarat: नकली शराब बनाने के लिए बुलाया था ‘डॉक्टर’, पीने से उसकी भी मौत, 13 गिरफ्तार, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

‘वंदे मातरम’ पर हो रहे विवाद पर शर्मिला टैगोर का बड़ा बयान, बोलीं- एक ईश्वर को मानने वालों के लिए पूरा गीत गाना मुश्किल

Ambikapur News: एनएच पर गड्ढे में फंसी भाजपा संगठन महामंत्री की कार, प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी को लगाई फटकार, कहा- यहां कभी आते हैं या नहीं…

IAS Tukaram Mundhe: तेज तर्रार IAS तुकाराम मुंढे का क्या राजस्थान हो गया ट्रांसफर? जानें वायरल दावों का असली सच

जब स्मृति ईरानी ने मांग लिया था नरेंद्र मोदी का इस्तीफा, इसके लिए अनशन करने की दे दी थी धम्की