राष्ट्रीय

हुगली में 4 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, दादी के पास से उठा ले गए बदमाश, अगले दिन खून से लथपथ मिली

कोलकाता के पास हुगली जिले में चार साल की बच्ची का रेप हुआ है। इस घटना के बाद एक बार फिर शुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर निशाना साधा। पढे़ं पूरी खबर...

2 min read
Nov 09, 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Image)

पश्चिम बंगाल के कोलकाता के पास हुगली में 4 साल की मासूम के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया गया है। मासूम बच्ची अपनी दादी के पास सो रही थी। तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसे किडनैप कर लिया। अगले दिन दोपहर को बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली। घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। इस मामले में अब सूबे की सियासत भी गरमा गई है। BJP ने ममता सरकार पर FIR दर्ज न करने और अपराध को दबाने का आरोप लगाया है।

पीड़ित बच्ची के परिवार वालों ने बताया कि वह बंजारा समुदाय से आते हैं। बीते दिनों प्रशासन ने अतिक्रमण की बात कहकर उनका घर तोड़ दिया था। इसके बाद से वह सभी रेलवे शेड के पास रह रहे थे। बच्ची मच्छरदानी के नीचे सो रही थी। परिवार ने दावा किया कि रात करीब 4 बजे किसी ने उसकी मच्छरदानी काटकर उसे उठा लिया। दादी को पता तक नहीं चला कि बच्ची कब और कैसे गायब हुई। अगले दिन रेलवे हाई ड्रेन के पास खून से लथपथ मिली।

ये भी पढ़ें

20 महिलाओं का रेप और 18 की हत्या करने वाला अपराधी जेल में चला रहा फोन, कैदियों के मनोरंजन के लिए लगे टीवी

क्या कह रही है पुलिस

हुगली ग्रामीण पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस टीम ने घटनास्थल से फॉरेंसिक सबूत इकट्ठा किए हैं। पुलिस ने कहा कि आसपास लगे CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है। हम हर पहलुओं की जांच कर रहे हैं। जल्द ही अपराधी की पहचान जल्द की जाएगी।

भाजपा ने ममता सरकार पर लगाया आरोप

भाजपा नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि तारकेश्वर में 4 साल की बच्ची के साथ रेप हुआ। परिवार थाने पहुंचा, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। पुलिस अपराध को दबाने में व्यस्त है। यह ममता बनर्जी के शासन का असली चेहरा है। एक बच्ची की जिंदगी बर्बाद हो गई, और पुलिस राज्य की नकली कानून-व्यवस्था को बचा रही है।

Published on:
09 Nov 2025 08:48 am
Also Read
View All

अगली खबर