13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2029 में बुरी तरह हारने के लिए तैयार हो जाइए! अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार

राहुल गांधी पर अमित शाह का पलटवार, बोले- गुजरात में 40 साल से लगातार हार रही कांग्रेस। शाह ने राहुल को आत्ममंथन की सलाह दी। पूरी खबर पढ़ें।
2 min read
Google source verification
Amit Shah attacks Rahul Gandhi

राहुल गांधी पर अमित शाह का पलटवार, Photo Source@ANI

Congress Gujarat Defeat: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होनें कहा कि, गुजरात में कांग्रेस पिछले 40 साल से लगातार हार रही है। राहुल गांधी कोई चुनाव नहीं जीतते हैं इसलिए उन्हें आत्म मंथन करना चाहिए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि, 2029 में बुरी तरह हारने के लिए तैयार हो जाइए। उन्होनें राहुल गांधी के बेबुनियाद आरोपों का कड़ा जवाब दिया और अपनी चुनावी हार के लिए बार-बार दूसरों को दोष देने पर कांग्रेस की आलोचना की।

बैलेट पेपर से चुनाव में भी हारी कांग्रेस

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, 'जो लोग नतीजों के लिए बैलेट मशीनों को वजह बताते हैं, उनसे मैं कहना चाहता हूँ कि ये चुनाव बैलेट पेपर से हुए थे। यह बात उस तर्क को पूरी तरह गलत साबित करती है कि बैलेट मशीनों की वजह से BJP चुनाव जीतती है। त्रिपुरा में 33 सालों से कांग्रेस का कोई मुख्यमंत्री नहीं जीता है।

बंगाल में कांग्रेस पार्टी 54 सालों से नहीं जीती है। बंगाल, त्रिपुरा और गुजरात जैसे राज्यों में कांग्रेस पार्टी को तीन, चार या पांच दशकों तक हार का सामना करना पड़ा है। मैं सीधे तौर पर राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं, क्या यह SIR का नतीजा है? SIR तो 2024 के बाद लागू हुआ। जब से आप कांग्रेस के मुख्य नेता बने- और बाद में पार्टी अध्यक्ष और विपक्ष के नेता बने- तब से पार्टी लगातार चुनाव हार रही है।

निकाय चुनाव में हार राहुल गांधी के लिए सबक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भी शानदार जीत हासिल की है। BJP ने 90% नगर निगमों, 66% नगर परिषदों और 65% नगर पालिकाओं पर कब्जा किया। ये चुनाव राहुल गांधी के लिए एक सबक हैं। गौरतलब है कि राजस्थान में 85% से ज़्यादा वार्डों में आम आदमी पार्टी की जमानत जब्त हो गई। मैं राहुल गांधी को यह भी बताना चाहता हूं कि त्रिपुरा में हुए ग्राम समिति चुनावों में NDA ने लगभग 4,000 सीटें जीतीं- 3,248 सीटें और 900 सीटें हासिल कीं- और कुल 77.5% वोट शेयर पाया, जबकि कांग्रेस पार्टी 4,600 सीटों में से सिर्फ 14 सीटें ही जीत पाई।