13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत की संस्थाओं पर अविश्वास पैदा कर अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी, बीजेपी ने लगाया आरोप

केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने राहुल गांधी पर भारतीय संस्थाओं के प्रति अविश्वास फैलाने और दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने केरल में मौलिक अधिकारों के कथित उल्लंघन को लेकर भी कांग्रेस से जवाब मांगा।
2 min read
Google source verification
Rajeev Chandrasekhar Targets Rahul Gandhi

केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना (Photo-IANS)

Rajeev Chandrasekhar Targets Rahul Gandhi: केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारतीय संस्थाओं को निशाना बनाकर देश की जनता के मन में अविश्वास पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि राहुल गांधी न्यायपालिका, चुनाव आयोग, सरकार, मीडिया और युवा उद्यमियों तक पर निशाना साधते रहे हैं। उनके मुताबिक, यह कांग्रेस की हताश राजनीति और अराजकता फैलाने की रणनीति का हिस्सा है।

केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि राहुल गांधी का उद्देश्य लोगों को भारत और उसकी संस्थाओं के प्रति अविश्वास से भरना है, ताकि सड़कों पर अराजकता और अव्यवस्था का माहौल बने और सरकार को किसी कार्रवाई के लिए उकसाया जा सके। उन्होंने लोगों से कांग्रेस की राजनीति से उकसावे में नहीं आने की अपील करते हुए कहा कि यह जानबूझकर किया जा रहा प्रयास है।

'राहुल गांधी के पास दिखाने के लिए कुछ नहीं'

इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी की राजनीतिक कार्यशैली पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास अपनी उपलब्धियों के नाम पर दिखाने के लिए कुछ नहीं है। चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सकारात्मक बातें करने के बजाय लगातार संस्थाओं की आलोचना करते हैं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस तरह की राजनीति से देश के लोग नाराज हैं, लेकिन उन्हें गुस्से में आकर प्रतिक्रिया देने के बजाय संयम बरतना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि देश के लिए क्या अच्छा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में क्या बदलाव हुए हैं। 

दिल्ली में संविधान की बात, केरल में मौलिक अधिकारों पर सवाल

राजीव चंद्रशेखर ने राहुल गांधी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए केरल की एक घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी दिल्ली में संविधान, लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों की बात करते हैं, तो उन्हें केरल में भी इन मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।

चंद्रशेखर ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम के निर्वाचित पार्षद सुगाधन का मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि उन्हें केएएपीए (KAAPA) कानून के तहत अमानवीय परिस्थितियों में जेल में रखा गया और प्रताड़ित किया गया। उन्होंने दावा किया कि केरल हाईकोर्ट ने इस मामले में कानून के दुरुपयोग की बात कही है।

भाजपा नेता ने कहा कि मामले में संबंधित अधिकारियों और केएएपीए सलाहकार बोर्ड ने उचित विचार नहीं किया, जिसके कारण पार्षद के अधिकारों का चार महीने तक हनन हुआ। उन्होंने सवाल किया कि दिल्ली में मौलिक अधिकारों की बात करने वाले कांग्रेस नेताओं के पास केरल में एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के अधिकारों के कथित उल्लंघन पर क्या जवाब है।

'कुछ लोगों को कुछ समय तक गुमराह कर सकते हैं, सभी को हमेशा नहीं'

चंद्रशेखर ने कांग्रेस पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में एक बात और केरल में दूसरी बात करना राहुल गांधी की राजनीति का हिस्सा बन गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह मानकर चल रही है कि जनता सही और गलत के बीच अंतर नहीं समझती, लेकिन ऐसा नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कुछ लोगों को कुछ समय तक गुमराह कर सकती है, लेकिन सभी लोगों को हमेशा गुमराह नहीं कर सकती। चंद्रशेखर के अनुसार, जनता कांग्रेस की रणनीति को समझ रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग