राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में जवानों की शहादत के बाद एक्शन में सेना, 24 घंटे में 7 आतंकियों को किया ढेर

जम्मू कश्मीर में 7 नागरिकों की मौत और 5 जवानों की शहादत के बाद सेना एक्शन में है। बीते 24 घंटे में सेना ने 7 आतंकियों को ढेर कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Oct 2021, 6:40 PM IST
7 terrorists killed in last 24 hours in jammu and kashmir
7 terrorists killed in last 24 hours in jammu and kashmir

नई दिल्ली। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक ऑपरेशन के दौरान सेना के 5 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से सेना एक्शन में नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में सेना द्वारा लगाए गए 5 ऑपरेशन में अब तक 7 आतंकियों को ढेर किया गया है। इसके साथ ही अभी कई इलाकों में सेना का ऑपरेशन जारी है।

7 आतंकियों को मार गिराया
बता दें कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सेना द्वारा चलाए गए दो ऑपरेशनों में सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान में 5 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। इससे पहले अनंतनाग और बांदीपोरा जिलों में दो अलग-अलग अभियानों में 2 आतंकवादी मारे गए थे। इनमें से 2 आतंकियों की पहचान नहीं हुई है।

आईजी कश्मीर ने दी जानकारी
आईजी कश्मीर विजय कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सेना के ऑपरेशन में आज 7 आतंकी मारे गए हैं। सेना ने शोपियां में लश्कर के 3 आतंकवादियों को मार गिराया है। इनमें से एक आतंकवादी की पहचान गांदरबल के मुख्तार शाह के रूप में हुई है, जो बिहार के एक रेहड़ी वाले वीरेंद्र पासवान को मारकर शोपियां में फरार था।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में बीते दिनों 7 नागरिकों की हत्या के बाद सेना ऑपरेशन चला रही है। इसमें 5 जवानों की मौत हो गई थी, इसके बाद सेना में अपना अभियान और तेज कर दिया। घाटी में हुई नागरिकों की हत्या के मामले में सुरक्षा बलों ने 500 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं तलाशी अभियान भी अभी जारी है।

Published on: