27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुंछ में 5 सैनिकों की शहादत पर कांग्रेस का केंद्र हमला, कहा- सरकार की कमजोरी से शहीद हो रहे जवान

जम्मू-कश्मीर के पुंज में शहीद हुए 5 भारतीय सैनिकों को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 12 Oct 2021, 12:25 AM IST

congress attacked over government for soldier martyred in Poonch jk

congress attacked over government for soldier martyred in Poonch jk

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सोमवार को आतंकवाद निरोधी अभियान में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं। इसके बाद से देश में गुस्सा है, वहीं कांग्रेस इस जवान की शहादत के लिए सरकार को जिम्मेदार बता रही है। कांग्रेस का कहना है कि जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर मोदी सरकार पूरी तरह से नाकाम है। आज कश्मीर जल रहा है और सरकार की कमजोरी के चलते आतंकवादी निर्दोष लोगों की हत्या कर रहे हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर बीजेपी फेल
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर इस विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह घटना न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर मोदी नेतृत्व वाली सरकार की विफलता का प्रतिबिंब है बल्कि उनके ‘राष्ट्रवाद’ के मुखौटे को भी उजागर करती है। आज जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी खुलेआम घूम रहे हैं, केंद्रशासित प्रदेश जल रहा है। लेकिन सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। सरकार की कमजोरी के चलते जवान शहीद हो रहे हैं।

इसके साथ ही कांग्रेस ने घटना में शहीद हुए जवानों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब तो कश्मीर सीधे केंद्र सरकार के नियंत्रण में है। इसके बाद भी वहां शांति नहीं है, पहले कश्मीरी पंडित की हत्या फिर शिक्षकों की हत्या और अब जवानों की शहादत। कश्मीर के इन हालातों की जिम्मेदारी कौंन लेगा।

यह भी पढ़ें:साढ़े आठ घंटे तक चली भारत और चीन की 13वें दौर की वार्ता

गौरतलब है कि आज नियंत्रण रेखा पार कर आए आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरनकोट में डेरा की गली के पास एक गांव में सुबह अभियान शुरू किया गया। इस दौरान पुंछ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक जूनियर कमीशंड अधिकारी सहित 5 जवान शहीद हो गए हैं।