राष्ट्रीय

बिहार चुनाव के बीच बीजेपी नेता पर चली गोली, पुलिस ने कहा- पुरानी रंजिश में हुआ हमला

Bihar News: बिहार में बीजेपी नेता विवेकानंद प्रसाद को गोली मारने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
2 min read
Oct 25, 2025
CG News, BJP Chhattisgarh
BJP Chhattisgarh (Photo-X)

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भागलपुर में बीजेपी नेता विवेकानंद प्रसाद को गोली मारने का मामला सामने आया है। डीएसपी अजय कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है। बता दें कि यह पूरी घटना बरारी थाना क्षेत्र के टीएनबी लॉ कॉलेज लेन में हुई। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

BJP नेता पर चलाई गोली

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि अपने घर के बाहर बीजेपी नेता विवेकानंद टहल रहे थे। तभी सूरजीनिखल निवासी सूरज तांती अपने साथियों के साथ आया और उन पर दो राउंड गोली चलाई। जिससे बीजेपी नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। 

पुराने विवाद के कारण किया हमला

इसके बाद स्थानीय लोगों ने विवेकानंद प्रसाद को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। वहीं शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हमला किसी पुराने विवाद के चलते किया है। 

मामले में क्या बोले डीएसपी

घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि पिछले दिनों फल विक्रेता देवानंद और सूरज तांती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसकी सूचना बीजेपी नेता विवेकानंद उर्फ बबलू यादव ने पुलिस को दी थी, जिसके बाद देवानंद को हिरासत में ले लिया था। माना जा रहा है कि इसी घटना के चलते बीजेपी नेता पर हमला किया गया है। 

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज जब्त कर लिए है और आगे की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। 

बिहार में दो चरणों में होंगे मतदान

बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। इस बार एनडीए-महागठबंधन के अलावा तेज प्रताप यादव और प्रशांत किशोर की पार्टी भी चुनावी मैदान में है। किसी भी गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की आवश्यकता है। 

Updated on:
25 Oct 2025 02:27 pm
Published on:
25 Oct 2025 02:27 pm