राष्ट्रीय

Aadhaar कार्ड में बदलाव की चर्चा के बीच PIB का बड़ा खुलासा, जानिए क्या है सच्चाई

Aadhaar card design change: आधार कार्ड में बड़े बदलाव को लेकर वायरल दावों पर PIB ने सच्चाई सामने रखी है। जानिए क्या सच में Aadhaar का डिज़ाइन बदलने वाला है या ये सिर्फ अफवाह है।
2 min read
May 03, 2026
Aadhaar
Aadhaar (File Photo)

Aadhaar Update: आधार कार्ड के डिजाइन, सिर्फ एक फोटो और एक QR कोड तक सीमित करने करने के तमाम दावों को प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की ओर से सिरे से खारिज कर दिया गया है। इसको लेकर सोशल मीडिया 'X' पर जारी एक आधिकारिक बयान में PIB ने ऐसी रिपोर्टों को गलत बताया और जनता से अपील की कि वे किसी भी तरह की बेवजह की उलझन से बचने के लिए इन पर ध्यान नहीं दें।

आधार में बदलाव की योजना नहीं

आधार कार्ड में बदलावों के दावों के संबंध में PIB की ओर से कहा गया है कि समय-समय पर इस तरह की खबरें और सोशल मीडिया पोस्ट सामने आती रहती हैं। इन रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि इस साल के आखिर तक आधार का स्वरूप बदल जाएगा और इसमें सिर्फ एक फोटो और एक QR कोड ही रह जाएगा। यह बात बिल्कुल भी सही नहीं है। इस तरह के किसी भी बदलाव की कोई योजना नहीं है।

आपको बता दें कि PIB की तरफ से यह स्पष्टीकरण ऐसे वक्त में आया है जब ऑनलाइन चर्चाओं और समाचार लेखों में बार-बार अटकलें लगाई जा रही थीं कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओ रसे जारी किए गए 12 अंकों वाले इस विशिष्ट पहचान दस्तावेज का एक संक्षिप्त संस्करण लाया जा सकता है।

वेरिफाइड सोशल हैंडल पर ही करें भरोसा

आधार में तमाम बदलावों की अपुष्ट रिपोर्ट को लेकर PIB ने जोर देते हुए कहा है कि ये लोगों के बीच बेवजह की उलझन पैदा कर रही हैं। उनकी तरफ से आम नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे UIDAI के वेरिफाइड सोशल मीडिया हैंडल और PIB के ज़रिए जारी होने वाली सूचना के माध्यम से मिलने वाली आधिकारिक जानकारियों पर ही भरोसा करें।

आधार दुनिया की सबसे बड़ी बायोमेट्रिक पहचान प्रणालियों में से एक है। इसमें अब तक 1.4 अरब से अधिक लोगों का पंजीकरण हो चुका है। समय-समय पर सुरक्षा सुविधाओं को UIDAI की ओर से अपडेट किया गया है। UIDAI ने mAadhaar ऐप और QR कोड-आधारित e-Aadhaar जैसे डिजिटल संस्करण भी पेश किए हैं। हालांकि मूल फिजिकल कार्ड के डिजाइन में किसी तरह के बदलाव की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Updated on:
03 May 2026 06:56 pm
Published on:
03 May 2026 06:56 pm