
पेंशन फंड नियामक पीएफआरडीए ने राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) खाते से निकासी के लिए आधार कार्ड के जरिए सत्यापन को अनिवार्य कर दिया है। नया नियम 01 अप्रेल, 2024 से लागू होगा। टू स्टेप वेरिफिकेशन के लिए आधार कार्ड जरूरी होगा। खाते से निकासी टू-फैक्टर ऑर्थिटिकेशन के बाद ही की जा सकती है। पीएफआरडीए ने कहा, आधार आधारित लॉगइन वेरिफिकेशन को एनपीएस के मेंबर्स की आइडी से जोड़ा जाएगा। एनपीएस खाते में लॉग इन करने के लिए आधार से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी की आवश्यकता होगी।
आधार बेस्ड सत्यापन होगा लागू
पीएफआरडीए के सर्कुलर के मुताबिक सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसी (CRA) सिस्टम में लॉगिन करने के लिए आधार बेस्ड ऑथेंटिफिकेशन के जरिए अतिरिक्त सिक्योरिटी फीचर्स को लागू किया जा रहा है. पीएफआरडीए ने कहा कि नया लॉगिन प्रोसेस एक अप्रैल 2024 से लागू कर दिया जाएगा। पीएफआरडीए ने सर्कुलर में कहा कि आधार-बेस्ड लॉगिन ऑथेंटिकेशन का इंटीग्रेशन ऑथेंटिकेशन और लॉगिन फ्रेमवर्क को मजबूत करने में मदद मिलेगी. इस कदम से सरकारी कार्यालयों और ऑटोनॉमस बॉडीज में की जाने वाली एनपीएस एक्टिविटीज के लिए एक सुरक्षित इकोसिस्टम तैयार होगा।
औसत सैलरी इंक्रीमेंट 10 प्रतिशत रहने की उम्मीद वेतन वृद्धि
भारतीय कंपनियों में वर्ष 2024 में औसत वेतन वृद्धि 10 प्रतिशत होने की उम्मीद है जो पिछले साल 9.5 प्रतिशत थी। अमरीकी कंसल्टिंग फर्म मर्सर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग, लाइफ साइंस और इंजीनियरिंग सेक्टर के कर्मचारियों का औसत इंक्रीमेंट 9.7 प्रतिशत से 10 प्रतिशत के बीच होने की संभावना है। वहीं रिटेल और कंज्यूमर सेक्टर में सैलरी हाइक सबसे कम 9.5 प्रतिशत रह सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में नौकरी छोडऩे की दर यानी एट्रीशन रेट 13.5 प्रतिशत से अधिक रहने के आसार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एआइ और ऑटोमेशन पर फोकस के कारण ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग, लाइफ साइंस और इंजीनियरिंग क्षेत्र में तेज विकास होने की उम्मीद है।