25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटना में हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बिहार बंद के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव नीट पेपर लीक के खिलाफ पटना में आयोजित प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचे थे जहां से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। इस दौरान तेज प्रताप ने कहा कि वह युवाओं के साथ है और उनके लिए मरने को भी तैयार है।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Himadri Joshi

Jul 25, 2026

tej pratap yadav

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक के आरोपों को लेकर शनिवार को बिहार में विपक्ष और छात्र संगठनों की ओर से बिहार बंद का आह्वान किया गया। इस दौरान राज्य के कई जिलों में प्रदर्शन हुए और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। सबसे ज्यादा चर्चा पटना में उस समय हुई जब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेज प्रताप यादव को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि राजधानी पटना में बंद का आम जनजीवन पर ज्यादा असर नहीं पड़ा और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।

पटना में सुरक्षा रही सख्त

बिहार बंद के दौरान पटना में गांधी मैदान समेत कई संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला। इसी बीच प्रदर्शन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेज प्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के बाद मौके पर कुछ समय के लिए हलचल बढ़ गई, लेकिन पुलिस ने हालात को जल्द ही सामान्य कर दिया। प्रशासन ने पटना, सिवान, जहानाबाद, शेखपुरा और रोहतास सहित कई जिलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी। एहतियात के तौर पर पटना के निजी स्कूल भी बंद रहे।

AISA और RYA जैसे छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन

बिहार के कई जिलों में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और रिवोल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन (RYA) सहित वामपंथी छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। समस्तीपुर में प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर समस्तीपुर-पटना सड़क को कुछ समय के लिए जाम किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी दोहराई। वहीं सिवान के जेपी चौक पर भी छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक आंदोलन जारी

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (CPI-ML) के नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली और पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। पार्टी नेताओं का कहना है कि छात्रों की मांगों को सुनने के बजाय उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। इससे पहले पटना में हुए NEET से जुड़े प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए विधायक संदीप सौरव ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा। बिहार बंद ऐसे समय हुआ है जब NEET पेपर लीक और छात्र आंदोलनों को लेकर राज्य में राजनीतिक माहौल लगातार गर्म बना हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग

CJP Protest