राष्ट्रीय

मुंबई जलभराव पर आदित्य ठाकरे का BJP पर हमला, बोले- हर बात के लिए नेहरू और ठाकरे परिवार को दोष देना बंद करें

Mumbai waterlogging: मुंबई में बारिश के बाद जलभराव और खराब सड़कों को लेकर शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे ने BJP और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चार साल से सत्ता में रहने के बावजूद हर साल आने वाली समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।
2 min read
Jul 07, 2026
Aditya Thackeray
आदित्य ठाकरे (फोटो- आईएएनएस)

Aaditya Thackeray on Mumbai waterlogging: शिवसेना (UBT) के विधायक आदित्य ठाकरे ने बारिश के बाद मुंबई के कई इलाकों में जलभराव और सड़कों की खस्ता हालत को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों से सत्ता में होने के बावजूद सरकार जलभराव और खराब सड़कों जैसी पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं कर पाई। आदित्य ठाकरे ने कहा कि भाजपा (BJP) हर समस्या का दोष किसी और पर मढ़ने की कोशिश करती है, कभी पंडित नेहरू पर, तो कभी ठाकरे परिवार पर।

शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने आज पत्रकारों से बात करते हुए मुंबई में जलभराव और सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर भाजपा नीत महायुति सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा हर समस्या के लिए कभी पंडित जवाहरलाल नेहरू तो कभी ठाकरे परिवार को जिम्मेदार ठहराती है, लेकिन अपनी जवाबदेही स्वीकार नहीं करती। पिछले चार वर्षों से शहर का प्रशासन, शहरी विकास विभाग और सरकार भाजपा के नियंत्रण में है, इसके बावजूद पहली ही बारिश में अंधेरी सबवे समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया।

आदित्य ठाकरे ने कहा कि हिंदमाता, गांधी मार्केट और मिलन सबवे जैसे क्षेत्रों में हर साल जलभराव की समस्या सामने आती है। इन इलाकों से भाजपा के विधायक, सांसद और जनप्रतिनिधि चुने गए हैं, फिर भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि चार वर्षों से सत्ता में रहने के बावजूद हालात नहीं बदले तो विकास कार्यों पर खर्च किया गया पैसा आखिर कहां गया।

उन्होंने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। आदित्य ठाकरे ने कहा कि बारिश ने मुंबई की सड़कों की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी है। शहर में जगह-जगह गड्ढे हैं और हाईवे भी खराब हालत में हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में ऐसी स्थिति नहीं थी। ठाकरे ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार विकास कार्यों की बजाय भ्रष्टाचार में व्यस्त है और लगभग हर विभाग में अनियमितताओं के आरोप सामने आ रहे हैं।

हम मुंबई के लिए काम कर रहे- BMC मेयर

विपक्ष के आरोपों के बीच मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने कहा, "काफी इंतजार के बाद मुंबई में बारिश आई थी। लेकिन जो कुछ घटना हुई है वो दुखद है। मेरा मन इससे व्यथित है। आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। आज उतनी बारिश नहीं है। लोगों से मैं अपील करना चाहती हूं कि सब काम चालू हैं। हर नगरसेवक (पार्षद) अपने वार्ड में घूम रहा है। प्रशासनिक अधिकारी काम कर रहे हैं। मैं खुद नजर बनाए हूं, विरोधी पक्ष के नेता भी थे। हम सब मुंबई के लिए काम कर रहे हैं।"

Updated on:
07 Jul 2026 05:48 pm
Published on:
07 Jul 2026 05:14 pm
Also Read
View All
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के सुधाकर सिंह बोले- पूरे बिहार में जिनकी जमानत जब्त हुई, वो टांग अड़ाने चले आए

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के सामने होंगे अभिषेक कुमार, बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार

दिल्ली-मुंबई में भारी बारिश से विमान सेवाएं ठप: कई उड़ानें डायवर्ट, यात्री परेशान, एयरलाइंस ने जारी की एडवायजरी

Wayanad Landslide: वायनाड लैंडस्लैड में रहत बचाव कार्य जारी, सांसद प्रियंका गांधी ने की जरुरी अपील, अब तक 4 लोगों की मौत

‘नशा है कि उतरता नहीं, राजनीति का चस्का है कि जाता नहीं’, प्रशांत किशोर के बांकीपुर उपचुनाव लड़ने पर BJP का तंज