राष्ट्रीय

AAP ने दिल्ली विधानसभा में की नई नियुक्तियों की घोषणा, केजरीवाल और सिसोदिया का नाम नहीं

आप की दिल्ली इकाई ने विधानसभा में पार्टी के विधायक दल के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इन नियुक्तियों की जानकारी सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने दी।
2 min read
Mar 26, 2025
AAP leader Atishi

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब आम आदमी पार्टी में नई नियुक्तियों का दौर लगातार चल रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज को दिल्‍ली का अध्‍यक्ष बनाने के बाद अब दिल्‍ली विधानसभा में आप की ओर से नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष सौरभ भारद्वाज और पूर्व सीएम आतिशी ने नई नियुक्तियों ऐलान किया है। विधानसभा चुनाव हारने की वजह से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के नाम पर विचार नहीं किया गया।

तीन पमुख पदों पर नियुक्तियां

आप के आधिकारिक बयान के अनुसार, दिल्ली विधानसभा में 'आप' विधायक दल के लिए तीन प्रमुख पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। ये नियुक्तियां पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने तथा विधानसभा में पार्टी के कामकाज को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए की गई हैं। आम आदमी पार्टी दिल्ली में विपक्षी दल है और पार्टी का कहना है कि इन नई नियुक्तियों से विधानसभा में 'आप' का प्रदर्शन और बेहतर होगा।

मुकेश अहलावत, संजीव झा और जरनैल सिंह के नाम का ऐलान

जारी की गई नियुक्तियों की सूची में डिप्टी लीडर मुकेश अहलावत, मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) संजीव झा और महासचिव के पद पर जरनैल सिंह के नामों की घोषणा की गई है। इन नियुक्तियों के बाद आम आदमी पार्टी ने भरोसा जताया है कि नए पदाधिकारी पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा के अनुसार कार्य करते हुए दिल्ली की जनता के हित में विधानसभा में अपनी भूमिका निभाएंगे।

नई टीम विधानसभा में 'आप' को करेगी मजबूत

आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इन नई नियुक्तियों से दिल्ली विधानसभा में 'आप' विधायकों का प्रदर्शन और अधिक प्रभावी होगा। उन्होंने विश्वास जताया है कि ये नेता अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। वहीं आतिशी ने कहा कि आप पार्टी हमेशा से जनता की सेवा करती आई है। नई टीम विधानसभा में पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी। दिल्ली के लोगों की आवाज को और प्रभावी तरीके से उठाएगी।

Published on:
26 Mar 2025 10:05 pm
Also Read
View All
ड्रग्स के खिलाफ केंद्र का 3 साल का मास्टर प्लान, गृह मंत्री अमित शाह बोले- डिटेक्ट, डिसरप्ट और डेस्ट्रॉय से खत्म होंगे ड्रग कार्टेल

क्या खत्म होने जा रहा है इजरायल-लेबनान संघर्ष? अमेरिका की मध्यस्थता में हुआ बड़ा समझौता

‘केतन की हत्या करना परिवार को सच बताने से ज्यादा आसान था’, सिया गोयल ने पूछताछ के दौरान दिया बड़ा बयान

‘मुझे सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खुद फोन करके केतन हत्याकांड का केस संभालने के लिए कहा’ केतन केस के वकील उज्जवल निकम का दावा

केतन हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा: सबूत मिटाने के लिए कत्ल से पहले और बाद में रिसाइकल बिन से डिलीट की गई थी मोबाइल चैट