यात्री नमो भारत ऐप का उपयोग करके डिजिटल क्यूआर टिकट बुक कर सकते हैं या फिर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) से भुगतान कर सकते हैं। हर एक रुपए के खर्च पर एक लॉयल्टी पॉइंट मिलेगा, जिसका मूल्य 10 पैसे होगा। उदाहरण के तौर पर, यदि कोई यात्री 100 रुपए का किराया चुकाता है, तो उसे 100 लॉयल्टी पॉइंट्स मिलेंगे, जिनकी कुल कीमत 10 रुपए होगी।