राष्ट्रीय

AAP विधायक ने पुलिस पर फायरिंग की, पुलिसकर्मी को कुचलते हुए फरार हो गए

AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार हो गए। पठानमाजरा और उनके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।
less than 1 minute read
Sep 02, 2025
AAP MLA opened fire on police,
AAP विधायक ने पुलिस पर फायरिंग की (फोटो-X)

पंजाब की सन्नौर सीट से AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार हो गए। पुलिस ने उन्हें आज सुबह हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया था। पंजाब पुलिस उन्हें पटियाला के रास्ते ला रही थी। रास्ते में पठानमाजरा और उनके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।

इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। वहीं हरमीत सिंह अपने साथी के साथ स्कॉर्पियो से फरार हो गए। पुलिस टीम स्कॉर्पियो की पीछा कर रही है। हरमीत सिंह पर उनकी महिला मित्र ने रेप का आरोप लगाया है।

कुछ दिनों पहले आप विधायक ने अपनी ही सरकार की आलोचना की थी। पठानमाजरा ने फेसबुक पर लाइव आकर कहा था कि दिल्ली AAP टीम पंजाब पर राज कर रही है और उनकी आवाज दबा रही है। पठानमाजरा ने पंजाब में आई बाढ़ को लेकर मान सरकार की आलोचना भी की थी। इसके बाद भगवंत मान सरकार ने पठानमाजरा की सुरक्षा हटा ली। इधर, पुलिस ने कहा कि फरारी का मामला दर्ज कर तलाश तेज कर दी गई है।

पठानमाजरा के वकील ने राजनीतिक साजिश करार दिया

विधायक हरमीत सिंह के वकील सिमरनजीत सिंह सग्गू ने गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित था। हाईकोर्ट ने इसे निपटा दिया और DIG रोपड़ को जांच के लिए नियुक्त किया, लेकिन ये FIR राजनीतिक घटनाक्रम का नतीजा है। उन्होंने कहा कि शिकायकर्ता ने खुद स्वीकार किया कि वह हरमीत सिंह के साथ लिव इन में रह रही थी। अगर रिश्ते सुधरते हैं तो वह इसे जारी रखने के लिए तैयार हैं।

Updated on:
02 Sept 2025 01:14 pm
Published on:
02 Sept 2025 12:23 pm
Also Read
View All
नीट पेपर लीक पर CBI का बड़ा एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

Delhi Protest: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने की सरकार से नहीं मिली गारंटी, फिर शुरू होंगे प्रदर्शन

Punjab Paper Leak: पेपर लीक मामले पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- राजनीतिक फायदे के लिए पंजाब को बदनाम न करें

कंगना रनौत के ‘गटर जनरेशन’ वाले बयान पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- बेरोजगारी और पेपर लीक से ध्यान भटका रहीं BJP सांसद

प्रियंका गांधी के बयान के बाद एक्शन में नए शिक्षा मंत्री, स्पीकर के बाद अब अमित शाह से मिलने पहुंचे प्रह्लाद जोशी, किरेन रिजिजू भी साथ