राष्ट्रीय

MCD में AAP की जीत पर बोले केजरीवाल- ‘सभी के सहयोग से दिल्ली को करेंगे ठीक’, केंद्र और PM से मांगा सहयोग

MCD Result 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कर ली है। अभी तक आए नतीजे के अनुसार 250 वार्डों वाले दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने 135 सीटों पर जीत हासिल की। जिसके बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल सहित आप के अन्य नेताओं ने विक्ट्री स्पीच में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

4 min read
photo1670407776.jpeg
AAP Won MCD Election 2022 Arvind Kejriwal and other Party leaders Victory Speech

MCD Result 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election) में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत हासिल कर लिया है। अभी तक हुई गिनती में आम आदमी पार्टी को 134 वार्डों में जीत मिली है। 250 वार्डों वाले दिल्ली नगर निगम में बहुमत के लिए 125 से अधिक सीटों पर जीत मिलना आवश्यक है। 134 सीटों पर जीत के बाद आप बहुमत के आंकड़े के आगे निकल चुकी है। बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत मिली है। आप को मिली जीत से बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि यह जीत बड़ी जिम्मेदारी है। अब हमें सभी के सहयोग से दिल्ली को ठीक करना है। दिल्ली के लोगों को बधाई देते हुए केजरीवाल ने कहा कि मैं आपका कर्ज कभी नहीं चुका सकता, मैं रात-दिन मेहनत कर पूरी कोशिश कर दिल्ली को ठीक करूंगा।

इतनी बड़ी जीत, इतने बड़े परिवर्तन के लिए दिल्ली के लोगों को धन्यवाद देते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को इस लायक समझा कि नगर निगम की जिम्मेदारी भी दी है। अभी तक दिल्ली के लोगों ने हमे जो जो जिम्मेदारी दी, उसपर रात-दिन मेहनत कर हमने बढ़िया काम किया। शिक्षा, स्वास्थ्य बिजली के क्षेत्र में हुए काम को देखते हुए लोगों पर हमपर भरोसा जताया।

जीते हुए सभी पार्षदों को बधाई देते हुए केजरीवाल ने कहा कि जो हारे हैं उनसे मैं निवेदन करना चाहूंगा कि मायूस नहीं होना, मैं दिल्ली को ठीक करने में आपकी भी मदद लूंगा। मैं सभी लोगों से सभी दलों से निवेदन करूंगा कि राजनीति जो करनी थी, वो आज तक की, अब दिल्ली को ठीक करने में सभी का (भाजपा, कांग्रेस) सहयोग लेंगे। सभी 250 पार्षदों के सहयोग से हम दिल्ली को ठीक करेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि जिन्होंने हमे वोट दिया उन्हें धन्यवाद। जिन लोगों ने हमे वोट नहीं दिया उनक काम मैं सबसे पहले करूंगा। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को ठीक करने के लिए केंद्र और प्रधानमंत्री का आशीर्वाद चााहूंगा। दिल्ली को ठीक करने में सबकी ड्यूटी लेगगी। दिल्ली को साफ करने में सभी दो करोड़ लोगों की ड्यूटी लगेगी। दिल्ली के लोगों में पूरे देश को मैसेज दिया।

केजरीवाल ने आगे कहा कि स्कूल, पानी, बिजली आदि के मुद्दों पर आज हमने दिल्ली में चौथी बार चुनाव लड़ा। हमें पॉजिटिव राजनीति को लेकर आगे लेकर चलना है। गाली-गलौज से देश आगे नहीं बढ़ेगा, पाॉजिटिव राजनीति से ही देश आगे बढ़ेगा। इसी से देश दुनिया में नंबर-1 बनेगा। स्कूल, पानी, बिजली जैसे मूल मुद्दों पर राजनीति करनी है। अंत में केजरीवाल ने कहा कि अहंकार मत करना। अगर हमने अहंकार किया तो पतन पक्का है।

यह भी पढ़ें - दिल्ली एमसीडी चुनाव परिणाम के पल-पल के अपडेट यहां देंखे


दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए लिखा दिल्ली MCD में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार… दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नेगेटिव पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने कट्टर ईमानदार और काम करने वाले अरविंद केजरीवाल को जिताया है। हमारे लिए ये सिर्फ़ जीत नहीं बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है।


आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता ने पूरे देश को बताने का काम किया है। कितने फर्जी आरोप लगाए, कितने छापेमारी की, लेकिन पूरा दिल्ली ने मिलकर कहा कि उनका बेटा कट्टर इमानदार है। आम आदमी पार्टी कट्टर इमानदार है। 15 साल से जहां पर बीजेपी का राज था, उस किले को ध्वस्त करने का काम केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने किया।


आप सांसद संजय सिंह ने आगे कहा कि मैं अभी भाजपा वालों सुन रहा था, वो कह रहे थे कि मेयर हमारा होगा, उनकी 20-25 सीटें है। हमारी बहुमत से अधिक सीटें है। फिर भी कह रहे हैं कि मेयर हमारा होगा। बीजेपी वाले खुद ही अपने आप को यह बता रहे हैं कि वह भारतीय खोखा पार्टी है। संजय सिंह ने आगे कहा कि दिल्ली में मेयर भी आम आदमी पार्टी का होगा। दिल्ली से कूड़ा राज, भ्रष्टाचार राज समाप्त होगा।



संजय सिंह के बाद दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अभी तक यह कहा जा रहा था कि केजरीवाल तो कांग्रेस को हराते हैं, कांग्रेस को हराते है। लेकिन आज दिल्ली की जनता ने यह बता दिया कि केजरीवाल ने बीजेपी को हराया। इससे पहले संजय सिंह ने कहा कि भाजपा वालों ने एमसीडी में 400 सांसद, 17 केंद्रीय मंत्री और 8 मुख्यमंत्री लगाए। लेकिन केजरीवाल ने जीत हासिल की।



इससे पहले एमसीडी चुनाव की गिनती के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने घर पर पंजाब सीएम भगवंत मान, दिल्ली के डिप्टी मनीष सिसोदिया, सांसद राघव चड्ढा सहित अन्य नेताओं के साथ बैठक की थी। इस बैठक के बाद आप के प्रवक्ता संजीव झा ने कहा कि मेयर आप का होगा।

वहीं सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली में BJP ने गंदगी कर दी है, नगर निगम की पहली और संवैधानिक जिम्मेदारी साफ-सफाई की होती है। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को जो जिम्मेदारी दी उन्होंने उसे पूरा किया। अब नगर निगम की जिम्मेदारी हमारे पास आ जाएगी तो साफ-सफाई होगी, दिल्ली सुंदर बनेगी।

Updated on:
07 Dec 2022 04:33 pm
Published on:
07 Dec 2022 03:31 pm
Also Read
View All
Punjab Politics: सीएम भगवंत मान को ‘पंथ विरोधी’ घोषित करने के बाद बीजेपी ने की बड़ी मांग, बोले-‘पंथ से माफी मांगो’

G7 Summit 2026: जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- ‘वैश्विक साझेदारी की सफलता का आधार है आपसी विश्वास’

AIADMK के एक और विधायक के इस्तीफे से तमिलनाडु की राजनीतिक दलों में बढ़ी चुनौती, 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, अब क्या करेंगे CM विजय?

‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत