राष्ट्रीय

अभिजीत ​दीपके का सरकार को अल्टीमेटम, मांगें पूरी नहीं हुई तो जारी रहेगा प्रदर्शन

Delhi Protest: कॉकरोच जनता पार्टी- CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि, जब तक छात्रों की मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन जारी रहेगा। ​दीपके ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की भावुक अपील की है।
2 min read
Cockroach Janata Party
CJP फाउंडर अ​भिजीत दीपके का सरकार को अल्टीमेटम, photo- X

Delhi Protest: कॉकरोच जनता पार्टी- CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि, जब तक छात्रों की मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन जारी रहेगा। ​दीपके ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की भावुक अपील की है। उन्होने कहा कि, वांगचुक 25 दिन से अनशन कर रहे हैं जिससे उनकी जिंदगी को खतरा है।

दीपके ने सरकार को चेताया

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि, सरकार क्या करने की योजना बना रही है? क्या 20 जुलाई को दिल्ली पुलिस और RAF द्वारा छात्रों का खून बहाया जाना काफी नहीं था? हम एक महीने से ज्यादा समय से जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। क्या सरकार और भी बेगुनाह छात्रों का खून बहाना चाहती है? छात्रों की मांगों पर सरकार को निर्णय लेना ही होगा।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा

दीपके ने कहा, देश को सोमन वांगचुक की जरूरत है, और उनकी जान कीमती है कि उसे और खतरे में नहीं डाला जा सकता। जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। वांगचुक अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दें। हम यह प्रदर्शन जारी रखेंगे। मुझे यह विश्वास है कि यदि सोनम वांगचुक अपनी भूख हड़ताल खत्म कर देते हैं, हम तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।

छात्रों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

अ​भिजीत दीपके ने प्रदर्शन में शामिल छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होने कहा कि, हम ऐसा कुछ भी गलत नहीं करेंगे जिससे हमारा विरोध प्रदर्शन या हमारे देश की बदनामी हो। हमारा विरोध प्रदर्शन महात्मा गांधी और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के रास्ते पर चलेगा और शांति से जारी रहेगा। हमारा विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।

वांगचुक मेदांता अस्पताल में हैं भर्ती

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में वांगचुक से कई विपक्षी नेताओं ने मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। वांगचुक का अनशन अस्पताल में भी जारी है।

Updated on:
22 Jul 2026 04:41 pm
Published on:
22 Jul 2026 04:29 pm